Dabra News : चुनाव आचार संहिता लगते ही प्रशासन हुआ सख्त, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों से हटाए होर्डिंग और बैनर

Dabra News : चुनाव आचार संहिता लगते ही प्रशासन हुआ सख्त, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों से हटाए होर्डिंग और बैनर

Dabra News : निर्वाचन आयोग के द्वारा विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। शहरी क्षेत्र में प्रमुख स्थानों और चौराहों पर लगे बैनर-पोस्टर हटाने की कार्रवाई की जा रही है। अतिक्रमणकारियों को भी कब्जे हटाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि शहर में मतदान को अभी एक महीने से भी ज्यादा समय है, लेकिन संपत्ति विरूपण के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

प्रशासन हुआ सख्त

प्रशासन के आदेश अनुसार किसी भी तरह की सभाएं और कार्यक्रमों के लिए पहले परमिशन लेना अनिवार्य होगा बिना परमिशन लिए किसी भी तरह की सभाएं करना या भड़काऊ भाषण देना भारी पड़ सकता है क्योंकि ऐसा करने पर संबंधित व्यक्ति पर प्रशासन द्वारा दंडात्मक कार्रवाई हो सकती है।

अवैध होर्डिंग्स पर कार्रवाई

डबरा नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में और बाजारों में सार्वजनिक संपत्ति से चुनाव के लिए लगाए गए बैनर होर्डिंग्स हटाए गए और इसी तरह पिछोर नगर पालिका में भी डबरा पिछोर रोड पर दीवारों पर छपे हुए प्रचारकों को मिटाया गया और सभी तरह के प्रचारक सामग्रियां हटाई गई। जिसमें पिछोर सीएमओ पीयूष श्रीवास्तव के साथ-साथ पिछोर तहसीलदार अनिल नरवरिया भी मौजूद रहे।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”872563189″]

[dgv_vimeo_video id=”872562378″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews