Dabra News : किसान ने लगाए सर्राफा व्यापारी पर ठगी और अभद्रता के आरोप, लगाई न्याय की गुहार

dabra police

Dabra News : डबरा सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक किसान और उसकी पत्नी ने एक सराफा व्यापारी पर ठगी और अभद्रता के गंभीर आरोप लगाए, जिसमें बताया गया किसान ने अपना जॉन डियर ट्रैक्टर एमपी 32 ए ए 4878, 50 डी, चिरोंजी लाल सोनी निवासी सर्राफा बाजार डबरा को बेचा था। जिसके पैसे समय अवधि निकालने के बाद भी अब तक किसान को नहीं मिले। जिसकी शिकायत लेकर युवक और उसकी पत्नी डबरा सिटी थाने पहुंचे एवं पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

क्या है पूरा मामला

फरियादी महिला शशि रावत पति अरविंद रावत निवासी गोराघाट ग्राम सुनारी ने बताया कि डबरा के सराफा बाजार में रहने वाले चिरोंजी लाल सोनी को उनके द्वारा 1,71,000 रुपए देने थे। जिसके बाद पैसे ना होने पर फरियादी ने अपना ट्रैक्टर चिरोंजी लाल सोनी को 3,50,000 रुपए में बेच दिया था। ट्रैक्टर लेने के बाद चिरोंजी लाल को फरियादी के 77000 बकाया देने थे। जिसके लिए चिरौंजी लाल सोनी ने उन्हें एक माह का समय दिया था। फरियादी महिला ने बताया कि जब उसका पति सर्राफा बाजार स्थित चिरोंजी लाल सोनी की दुकान पर पहुंचे और अपने पैसे मांगे तो चिरोंजी लाल सोनी ने उनके साथ गाली गलौज कर वहां से भगा दिया और अभद्रता करते हुए पैसे ना देने की बात भी कही।

वहीं फरियादी महिला के पति अरविंद रावत ने बताया कि वह एक किसान मजदूर हैं। पैसे की तंगी होने के कारण उन्होंने अपना ट्रैक्टर चिरोंजी लाल सोनी को बेच दिया था। जिसमें चिरोंजी लाल सोनी के पैसे भी पट गए और साथ में उनके 77000 शेष चिरोंजी लाल पर निकल रहे थे। अरविंद रावत ने बताया जब वह पैसे मांगने के लिए चिरोंजी लाल सोनी की दुकान पर पहुंचे तो वहां पर उसने उनके और उनकी पत्नी के साथ गाली गलौज कर मारने पीटने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने डबरा सिटी थाने में आवेदन देकर चिरोंजी लाल सोनी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”933807210″]

[dgv_vimeo_video id=”933808422″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews