Dabra News : शॉर्ट-सर्किट से किराना दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का सामान जलकर खाक

Dabra News : शॉर्ट-सर्किट से किराना दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का सामान जलकर खाक

Dabra News : डबरा शहर के सुभाष गंज क्षेत्र में स्थित किराने की दुकान के ऊपर बने गोदाम में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने धुआं उठता देख फायर बिग्रेड व दुकान मालिक को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बता दें कि सुभाष गंज क्षेत्र में ओवर ब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के पास बनी एक किराने की दुकान की ऊपरी मंजिल में बने गोदाम में लगभग सुबह 7 बजे भीषण आग लग गई जिसमें दुकान का सामान जलकर खाक हो गया जिसमें लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है मौके पर उपस्थित राहगीरों द्वारा सूचना मिलते ही मौके पर फायर बिग्रेड और पानी के टैंकर पहुंचे और काफी देर तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

[dgv_vimeo_video id=”830156412″]

दुकान के मालिक कमल मुर्जनी ने इस घटना का जिम्मेदार विद्युत विभाग को ठहराया। आगे उन्होंने विद्युत विभाग पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दुकान के बगल से काफी तारों का जाल बिछा हुआ है। आंधी के चलते शॉर्ट सर्किट हुआ और दुकान में आग लग गई। इस तरह फैले हुए इन तारों से और भी कई हादसे हो सकते हैं।

[dgv_vimeo_video id=”830156542″]

[dgv_vimeo_video id=”830156674″]

दुकान मालिक कमल ने कहा कि इस घटना में उनका लाखों रुपए का नुकसान हुआ है लेकिन विद्युत विभाग की घोर लापरवाही है। साथ ही उन्होंने नगर प्रशासन को सराहा और कहा कि नगर प्रशासन की पूरी मदद उन्हें मिल रही है।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”830156181″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews