
Dabra Raid News : मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले की डबरा तहसील में आज खाद्य विभाग की टीम ने दूध डेरियों पर कार्रवाई की है। खाद्य विभाग ने इस दौरान कई जगह सैंपल लिए, जिन्हें ग्वालियर जांच के लिए भेज दिया गया है।
शादियों का सीजन शुरू हो गया है और दूध से निर्मित खाद्य पदार्थ जोरो से मार्केट में और शादी पार्टियों में इस्तेमाल किए जा रहे हैं लेकिन जैसा कि आप जानते हैं कि आजकल खाद्य पदार्थों मैं मिलावट खोरी जोरों से चल रही है फिर चाहे वह दूध, मक्खन, पनीर व खोआ हो या फिर अन्य कोई खाद्य पदार्थ इस मिलावट खोरों के खिलाफ प्रशासन ने भी कई कड़े कदम उठाए हैं। लेकिन फिर भी मिलावट खोर जनता को खाद्य पदार्थों में कितने ही तरह के जहरीले केमिकल मिलाकर खिला रहे है।
[dgv_vimeo_video id=”775309680″]
बता दें कि आए दिन ऐसी कई घटनाएं निरंतर शहरों में कहीं ना कहीं देखने को मिलती रहती है। इन्हीं घटनाओं को नजर में रखते हुए आज डबरा एसडीएम प्रखर सिंह द्वारा शहर में दूध डेरियों पर पहुंचकर कार्यवाही की और खाद्य पदार्थों की जांच की गई। टीम ने एक साथ तीन जगह दबिश दी। एक टीम पंजाब डेयरी पर पहुंची तो दूसरी सब्जी मंडी में पहुंची। सभी जगह खाद विभाग की टीम ने दूध, घी, पनीर के सैंपल लिए, जिन्हें ग्वालियर जांच के लिए भेजा दिया गया है। इस कार्रवाई में डबरा एसडीएम प्रखर सिंह के साथ खाद विभाग इंस्पेक्टर बीके शिरोमणि, सतीश धाकड़, सतीश शर्मा, और उनकी टीम साथ में मौजूद रहे है।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”775309499″]
