Dabra News : बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 13 यात्री घायल, दो गंभीर घायल रेफर

Dabra News : बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 13 यात्री घायल, दो गंभीर घायल रेफर

Dabra Accident News : प्रदेश में सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन किसी न किसी कारणवश सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। ताजा मामला ग्वालियर जिले की डबरा तहसील का है जहाँ हरिपुर चौराहे के पास आज फिर एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें दतिया की ओर से आ रही एक सवारियों से खचाखच भरी बस ने साइड से खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी जिसमें बस में बैठी कई सवारियां बुरी तरह जख्मी हो गई।

यह है पूरी घटना

बता दें कि इस बस हादसे में घायल बुजुर्ग महिला ने बताया कि वह दतिया से ग्वालियर की तरफ जा रही बस में बैठी हुई थी उन्हें अपने गांव भगे जाना था तभी बस के ड्राइवर ने हरिपुर चौराहे के पास पहुंचते ही सामने खड़े एक ट्रक में टक्कर मार दी जिसके बाद बस चालक बस से उतर कर बहुत तेजी से बस छोड़कर भागने लगा। हादसा इतना जबरदस्त था कि जिससे बस के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। बस की स्थिति देख कर ऐसा लग रहा था कि शायद इसमें आगे बैठने वाले लोग बच्चे ही नहीं होंगे लेकिन ऊपर वाले का शुक्र है कि सवारियों को गंभीर चोटें तो आई लेकिन सभी सलामत हैं हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को डबरा सिविल हॉस्पिटल लाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

डबरा सिविल हॉस्पिटल में ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टर ने बताया कि एक हरिपुर पर सड़क हादसा हुआ जिसमें एक बस मैं बैठे लगभग 13 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे में घायल मरीजों को डबरा सिविल हॉस्पिटल एंबुलेंस के जरिए लाया गया जिनमें किरण गुप्ता 45 वर्ष, नैतिक गुप्ता 18 वर्ष, शीला गुप्ता 65 वर्ष निवासी पिछोर बामोर कला, अजय यादव 35 वर्ष निवासी पिछोर, अश्वनी सलमानी 30 वर्ष, राहुल बंशकार 18 वर्ष, दिनेश यादव 35 वर्ष, कमला केवट 55 वर्ष, पुक्खन बाथम 60 वर्ष, मनीष जाटव 17 वर्ष, शिवानी 20 वर्ष है सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया तथा दो मरीज मनीष जाटव, शिवानी की हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

डबरा पुलिस ने बस को थाने पर रखा है और ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है आखिरकार यह लापरवाही इतनी बड़ी थी कि इसमें कई लोगों की जान भी जा सकती थी क्योंकि बसों में नियम से भी ज्यादा सवारियां भरना आम सी बात हो गई है जिस पर ना तो प्रशासन ध्यान देता और ना ही आरटीओ विभाग के आला अधिकारी आखिरकार यह सिलसिला कब थमेगा। ऐसे लापरवाह वाहन चालकों और वाहनों पर कब करवाई होगी।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”822474742″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews