Dabra News : मॉक ड्रिल कर कोरोना की तैयारियों का इमरती देवी ने किया निरीक्षण, दिए यह निर्देश

Dabra News : मॉक ड्रिल कर कोरोना की तैयारियों का इमरती देवी ने किया निरीक्षण, दिए यह निर्देश

Dabra Corona News : भारत में एक बार फिर कोरोना के खतरे को भांपते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है, स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी के बाद मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों मैं कोरोना की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

बता दें कि डबरा सिविल अस्पताल में भी मॉक ड्रिल की गई जिसमें एक पेशेंट को कोरोना का सस्पेक्टेड मानकर उसको एंबुलेंस से सिविल अस्पताल लाया गया तत्काल चिकित्सक मरीज को कोरोना वार्ड में ले गए। वहां उसकी पल्स चेक की गई और ऑक्सीजन लेवल भी देखा गया उसे तत्काल ओपीडी में ले जाकर टेस्ट भी किए गए काम ऑक्सीजन के चलते उसे ऑक्सीजन दिया कोरोना टेस्ट और संबंधित ट्रीटमेंट के बाद उसे ग्वालियर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सुरक्षा और बचाव के किए जाए सारे इंतजाम

इस दौरान पूर्व मंत्री इमरती देवी मौजूद रही और मॉक ड्रिल का पूर्ण निरीक्षण किया। साथ ही अस्पताल में सुरक्षा के सारे इंतजाम और कमियों का जायजा लेते हुए इमरती देवी ने कहा कि अगर कोई कमी है तो अभी तत्काल बताएं जिससे आला अधिकारियों से बात कर व्यवस्था दुरुस्त की जा सके कोरोना का खतरा प्रदेश में आने से पहले सारी सुरक्षा और बचाव के सारे इंतजाम किए जा रहे हैं।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”784521546″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews