Dabra News : प्रशांत पाल हत्याकांड मामले में मृतक के परिजनों ने निकाला कैंडल मार्च

Dabra News : प्रशांत पाल हत्याकांड मामले में मृतक के परिजनों ने निकाला कैंडल मार्च

Dabra Prashant Pal murder Case News : ग्वालियर जिले के डबरा तहसील में पिछले दिनों प्रशांत पाल हत्याकांड को लेकर आज शाम मृतक के परिजनों सहित लोगों ने कैंडल मार्च निकाला, जो कि मृतक के घर से शुरू होकर डबरा के मुख्य चौराहों से होकर डबरा के अग्रसेन चौराहे पर समापन हुआ।

निष्पक्ष जांच की मांग

जिसमें मृतक के भाई विक्रम पाल ने बताया कि आज प्रशांत वकील का जन्मदिन था जिस पर उन्होंने प्रशांत पाल की याद में यह कैंडल मार्च शहर में निकाला साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशांत पाल हत्याकांड में सभी आरोपियों को सजा होनी चाहिए, जिसकी निष्पक्ष जांच पुलिस प्रशासन द्वारा की जाए।

[dgv_vimeo_video id=”783992659″]

आरोपियों को मिले सख्त से सख्त सजा

उन्होंने बताया कि आरोपियों को बचाने के लिए राजनीति की जा रही है उन्होंने कहा कि हत्या में आरोपी सत्तार खान, गिल्लो सरदार, धम्मू, शुभम जोशी, मोहन यादव, इन पांच आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”783991736″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews