Dabra News : किसान महासभा ने डबरा में किया प्रदर्शन, सरकार को दी चेतावनी

Dabra News : किसान महासभा ने डबरा में किया प्रदर्शन, सरकार को दी चेतावनी

Dabra News : डबरा एसडीएम कार्यालय पर किसान महासभा के बैनर तले आदिवासी समुदाय के लोगों और किसान महासभा के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जिसमें पुरुषों के साथ भारी मात्रा में आदिवासी महिलाएं शामिल रहीं किसान महासभा के सदस्य रामगोपाल सैन ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आदिवासी समुदाय के लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है लेकिन इन योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर गरीब जनता को नहीं मिलता है।

उन्होंने बताया कि आदिवासी समुदाय के लोग जो कि डबरा और अन्य आसपास के गाँव में रह रहे हैं जिनके पास ना तो रहने के लिए स्वयं के घर मकान है और ना ही मूलभूत सुविधाएं राम गोपाल सेन ने कहा आदिवासी समुदाय के लोग कई बरसों से जिस जगह रह रहे हैं उस जगह का पट्टा उनको सरकार द्वारा मुहैया कराया जाए जिस पर वह कई वर्षों से काबिज हैं साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाए जोकि उन तक नहीं पहुंच रहा फिर चाहे वह राशन वितरण हो या फिर पेयजल की सुविधा उन्होंने बताया कि डबरा तहसीलदार द्वारा आश्वासन दिया गया है कि उनकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द कर दिया जाएगा उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगे पूरी नहीं की तो वह इसी तरह धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे और आने वाले चुनाव पर सरकार को इसका खामियाजा देखने को मिलेगा।

[dgv_vimeo_video id=”836261750″]

[dgv_vimeo_video id=”836261984″]

[dgv_vimeo_video id=”836262181″]

[dgv_vimeo_video id=”836262332″]

[dgv_vimeo_video id=”836260973″]

साथ ही कई आदिवासी महिलाओं ने भी अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि सरकार उन्हें उनकी जमीन के पट्टे दिलाए जिसमें वह कई वर्षों से अपना जीवन यापन कर रहे क्योंकि ना तो हम लोगों को केंद्र सरकार से आवास योजना का लाभ मिला है और ना ही राज्य सरकार से और तो और सरकार द्वारा आदिवासियों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं उनका भी उन्हें कोई लाभ नहीं मिल रहा उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को जो₹1000 देने के दावे सरकार कर रही है उस योजना का भी कोई लाभ नहीं मिला ना ही उनके खाते में कैसे आए आते का सरकार उन्हें क्यों योजनाओं से वंचित रख रही है उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में भी वह अपने हक के लिए सरकार से इसी तरह लड़ते रहेंगे और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी इसी तरह आंदोलन करते रहेगे।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”836261204″]

[dgv_vimeo_video id=”836261384″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews