
Dabra News : ग्वालियर जिले के बिलौआ क्षेत्र में फिर एक बार एक मजदूर की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मनोज बघेल उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम गंगापुर वार्ड क्रमांक 15 कि उस वक्त संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। जब वह खदान पर काम करने गया था वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
यह है मामला
खदान पर मौजूद मृतक के परिजनों ने बताया की मनोज बघेल की बड़ी ही बेरहमी से किसी ने हत्या कर दी है जोकि यहां धर्मेंद्र गुर्जर की अवैध क्रेशर खदान पर मजदूरी करता था परिजनों ने बताया मृतक के सिर पर जेसीबी से लगी चोट के निशान है जिसमें उसके पीछे का हिस्सा पूरा कट गया है उन्होंने बताया यह घटना होते ही क्रेशर मालिक धर्मेंद्र गुर्जर और अन्य स्टाफ के लोग खदान से फरार हो गए साथ ही उन्होंने यह भी बताया की यहां ज्यादातर अवैध रूप से कई खदानें चलाई जा रही है जिनकी ना तो कोई लीज है और ना ही कोई परमिशन लेकिन फिर भी पुलिस प्रशासन और माइनिंग विभाग हाथ पर हाथ रखकर बैठा है और अवैध तरीके से खदानें चलरहीं हैं।
[dgv_vimeo_video id=”867696091″]
[dgv_vimeo_video id=”867696573″]
आपको बता दें कि बिलौआ खदानों पर ऐसी वारदातें होना आम सी बात हो गई है क्योंकि अक्सर ऐसी वारदातें इस क्षेत्र में होती रहती हैं जिस पर ना तो पुलिस कोई कठोर कार्रवाई करती और ना ही प्रशासन इस पर कार्रवाई करता दिखता है।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”867697359″]
