Dabra News: धूम-धाम से हुआ लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का समापन, 200 बालिकाएं हुई शामिल, इन्हें मिला सम्मान

Dabra News: धूम-धाम से हुआ लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का समापन, 200 बालिकाएं हुई शामिल, इन्हें मिला सम्मान

Dabra News: आज ही के दिन मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना का प्रारंभ हुआ था। जिसके उपलक्ष्य में प्रदेश भर के जनपद पंचायतों तथा ब्लॉक स्तर पर लाड़ली लक्ष्मी योजना उत्सव कार्यक्रम हुआ। डबरा  में भी लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन हुआ, इस दौरान कन्या पूजन और अन्य कई उत्साह पूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

डबरा महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी बबीता धाकड़ ने कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि, “डबरा जनपद पंचायत कार्यालय पर लाडली लक्ष्मी उत्सव योजना का कार्यक्रम रखा गया। आज ही के दिन शिवराज सरकार द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया गया था। आज कार्यक्रम के दौरान उन बच्चियों को आमंत्रित किया गया, जिन्हें इस योजना का लाभ मिला है। कक्षा 6 से लेकर कॉलेज तक की लड़कियां उत्सव में शामिल हुई।”

कार्यक्रम का संचालन भी बच्चियों द्वारा ही कराया गया। साथ ही उनके लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत जो राशि उनकी पढ़ाई के खर्चे के लिए दी गई थी, उससे संबंधित अनुभव और राय साझा करने को कहा गया। योजना को लेकर प्रत्येक परिवार की सोच को इस कार्यक्रम में जाना गया। साथ ही उनका उत्साहवर्धन किया गया।

महिला समिति की अध्यक्ष रचना रावत और जनपद पंचायत सीईओ अशोक शर्मा सहित महिला बाल विकास स्टाफ की उपस्थिति में जनपद पंचायत सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कन्या पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके बाद जो बालिकाएं लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत लाभान्वित हुई थी, उनको प्रमाण पत्र वितरित किए गए। नेशनल बेसबॉल खिलाड़ी सोनम पटेल को सम्मानित किया गया।

इस तरह कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा रही। जिसका लाइव प्रसारण टेलीकास्ट 12:00 से सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल से किया गया। कार्यक्रम में करीब 200 बालिकाएं शामिल हुई। महिला बाल विकास स्टाफ के साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी उत्सव में मौजूद रहे।
[dgv_vimeo_video id=”823090599″]
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews