
Dabra Mahila Congress News : प्रदेश के अंदर महंगाई की मार ने आम जनता की कमर तोड दी, खाद्य पदार्थाें से लेकर गैस का सिलेंडर, डीजल और तेल पर लगातार महंगाई बढती जा रही है। जिस महंगाई की मार से आम जनता में त्राहिमाम की स्थिति है, घर की महिलाओं का तो बजट ही बिगड गया है। महंगाई के बाद इस भाजपा की सरकार में युवाओं के हाथों में रोजगार नहीं है, पढ-लिख कर युवा हाथों में डिग्रियां लेकर सरकारी नौकरी की तलाश में भटक रहा है। यह उद्गार जिला ग्रामीण महिला कांग्रेस की प्रदेष अध्यक्ष विभा पटेल ने राधाकृष्ण गार्डन में आयोजित जिला महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी के गठन के वक्त उपस्थित महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच व्यक्त की।
मतदाता को बताकर कांग्रेस के लिए मांगे वोट
प्रदेष अध्यक्ष विभा पटेल ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा प्रदेश के अंदर महिलाएं सुरक्षित नहीं है महिलाओं के प्रति आपराधिक स्थिति का आंकडा बढता जा रहा है। ध्वस्त कानून व्यवस्था का लाभ अपराध करने वाले लोग ले रहे है। उन्होनें कहा 2023 आने वाला है और अभी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में जाकर कांग्रेस की नीति मतदाता को बताकर कांग्रेस के लिए वोट मांगे और लोगों को समझाएं कि कांग्रेस की सरकार प्रदेश में लाना है जिससे महिलाओं के साथ-साथ आम जनता सुकून से जी सके।
प्रदेष अध्यक्ष विभा पटेल ने उपस्थित महिलाओं से कहा चाहे ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र, प्रत्येक महिला को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा, क्योंकि महिला ही महिला को अच्छी तरीके से समझा सकती है। उन्होनें पदाधिकारियों से भी कहा पद लेने के बाद क्षेत्र में काम करो ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलवाओ और उन्हें समझाओं कि कांग्रेस सरकार में आम आदमी कितना सुरक्षित है..?
[dgv_vimeo_video id=”783986850″]
बेरोजगारी कैंसर की बीमारी की तरह
उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस की प्रदेष उपाध्यक्ष और चंबल संभाग की प्रभारी रश्मि पवार ने कहा हमारे प्रदेश और देश में बेरोजगारी कैंसर की बीमारी की तरह बढती जा रही है। हर साल लाखों युवा डिग्रियां हाथ में लेकर रोजगार की तलाश में घूमते है और उन्हें रोजगार नहीं मिलता। वर्षाें बीत गए कि सरकारी विभागों से जो लोग सेवानिवृत्त हुए है उनके पद आज भी खाली है। यह प्रदेश के एक विभाग की स्थिति नहीं है उन्होनें कहा प्रदेश सरकार के मुखिया सिर्फ और सिर्फ घोषणावीर है। धरातल पर कुछ भी नहीं।
[dgv_vimeo_video id=”783987570″]
साथ ही महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि पवार शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम मुख्य रूप से महिलाओं को मजबूत करने के लिए रखा गया है जिसमें कार्यकारिणी मैं शामिल की गई महिलाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं साथ ही उन्होंने कहा कि वह आगामी विधानसभा 2023 के चुनाव में ग्वालियर से चुनाव लड़ेंगे या नहीं यह तो पार्टी तय करेगी और उन्हें पार्टी का निर्णय स्वीकार होगा।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”783987232″]
