Dabra News : ज़मीन विवाद के चलते बेरहमी से पीटकर हत्या 

Dabra News : ज़मीन विवाद के चलते बेरहमी से पीटकर हत्या 

डबरा,सलिल श्रीवास्तव । जमीनी विवाद के चलते एक अधेड़ की बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी गई । यह घटना पिछोर थाना क्षेत्र के बड़ी अक़बई गांव में घटी। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आपको बता दें कि पिछोर थाना क्षेत्र के बड़ी अकबई गांव में रामहेत जाटव निवास करता था, आज उसके भाई को पुलिस ने सूचना दी कि रामहेत की किसी ने बेरहमी से मारपीट की है।

Indore News : पिंजरा तोड़कर भागे तेंदुएं की तलाश जारी।

रामहेत के भाई रामबाबू ने बताया कि जब वह भाई के पास पहुंचा तो उसने बताया कि उसे गांव के एक युवक ने उसे बुलाया और शराब पिलाई, बाद में गांव का ही नरेंद्र तोमर आ गया और उसने मेरे साथ बेरहमी से बंधक बनाकर मारपीट की। परिजन जब उसे लेकर हॉस्पिटल पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घर पर ही करें ये 3 आसान टेस्ट, 30 सेकंड में जान जाएंगे कितने हेल्दी हैं आप

बताया जा रहा है कि पूरा मामला जमीन से जुड़ा हुआ है उनकी ढाई बीघा जमीन थी जिस पर नरेंद्र तोमर कब्जा किए हुए हैं। पिछले 5 सालों से इस मामले में विवाद चल रहा है और इसी के चलते हत्या की है, पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश में जुट गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews