Dabra News : बदमाशों ने मेडिकल स्टोर के संचालक के साथ की मारपीट, मामला दर्ज

dabra police

Dabra News : ग्वालियर जिले की डबरा तहसील में एक मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें कुछ लोगों ने बेखौफ होकर एक मेडिकल संचालक के साथ उसी के मेडिकल स्टोर के अंदर घुसकर दुकान की तोड़फोड़ करते हुए मेडिकल संचालक की बेरहमी से मारपीट कर दी। जिसका वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसमें कुछ लोग बेरहमी से एक मेडिकल संचालक की लात-घूसों से मारपीट कर रहे हैं। जिसमें मेडिकल संचालक को काफी चोटें भी आईं हैं। जिसकी शिकायत लेकर फरियादी मेडिकल संचालक डबरा सिटी थाने पहुंचा और शिकायती आवेदन दिया।

क्या है पूरा मामला

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए फरियादी जितेंद्र शर्मा हरि मेडिकल संचालक निवासी नंदू का डेरा वार्ड क्रमांक 8 ने बताया कि वह दोपहर को अपने मेडिकल स्टोर पर बैठा हुआ था। तभी आरोपी नितेश राजपूत पुत्र सुरेश राजपूत और सुरेश पुत्र रामरतन राजपूत जो की गोराघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बडेरा के रहने वाले हैं। वह कुछ लोगों के साथ उसके मेडिकल स्टोर पर आए और वाद-विवाद करते हुए उनके मेडिकल में तोड़फोड़ कर दी और उसके साथ मारपीट कर दी।

फरियादी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपियों के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। जिसका कोर्ट में प्रकरण भी चल रहा है। इसी बात को लेकर आरोपियों ने उनसे प्रकरण वापस लेने की बात कही। उनके मना करने पर आरोपियों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। उनकी दुकान में तोड़फोड़ की। जिसकी शिकायत फरियादी ने डबरा सिटी थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन देकर की। वहीं पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले पर क्या कुछ कार्रवाई करती है।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”924376113″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews