
Dabra News : गर्मी का सीजन शुरू होते ही लोगों को पानी की किल्लत सताने लगी है क्योंकि डबरा शहर में कई जगह ऐसी भी है जहां लोगों को अधिक परिश्रम करने के बाद भी पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रह है ऐसे में सरकार द्वारा चलाई गई योजनाएं जिनसे लोगों को कुछ आस लगी हुई है लेकिन क्या हो अगर वह ही योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई हो। जिसके कारण आम लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हो।
यह है पूरा मामला
आपको बता दें कि डबरा शहर में कुछ समय पहले सरकार द्वारा चलाई गई जल आवर्धन योजना के तहत पूरे शहर भर में करोड़ों रुपए की लागत से पानी की पाइपलाइन बिछाई गई थी लेकिन उन पानी की पाइप लाइनों में डबरा के कई हिस्सों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है ऐसे में शहर वासियों को कई कालोनियों में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रह है। इसी तरह एक बार फिर अमृत योजना के तहत शहर में पानी की पाइप लाइन बिछाई गई यह भी करोड़ों रुपए की लागत से कार्य किया गया लेकिन ठेका कंपनी द्वारा पाइप लाइन डालने में मानकों का ध्यान नहीं रखा गया। वहीं नगर पालिका के इंजीनियरों द्वारा इन योजना की मॉनिटरिंग सही से नहीं की। जिसके कारण बिछाई गई पाइप लाइन जगह-जगह से लीक हो रही हैं। और शहरवासियों को पीने का पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। जिससे आमजन काफी परेशान है।
[dgv_vimeo_video id=”818084024″]
कांग्रेस विधायक ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
इसी संबंध में डबरा के कांग्रेस विधायक सुरेश राजे ने भाजपा सरकार और नगर पालिका पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जल आवर्धन योजना और अमृत योजना के तहत डाली गई पाइप लाइन में कमियां निकल रही हैं जोकि करोड़ों रुपए की भ्रष्टाचारी का जीता जागता सबूत है उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनके द्वारा नगर पालिका और विधानसभा में भाजपा सरकार से इस संबंध में बात की लेकिन किसी के कान पर जूं नहीं रेंगी। जबकि जनता के खून पसीने से कमाए हुए पैसों को सरकार द्वारा बर्बाद किया जा रहा है और भ्रष्टाचारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि 6 महीने बाद कांग्रेस की सरकार आने पर इन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ विधिवत जांच की जाएगी और इस भ्रष्टाचार का भांडा फोड़ कर कठोर कार्रवाई भी की जाएगी।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”818083947″]
