Dabra News : व्यापारियों में आक्रोश, अब गोदाम से लाखों का सामान चोरी, पुलिस पर सवालिया निशान

Dabra News : व्यापारियों में आक्रोश, अब गोदाम से लाखों का सामान चोरी, पुलिस पर सवालिया निशान

Dabra Crime News : डबरा में बदमाश पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं जिसके चलते नगर के लोग खासकर व्यापारी वर्ग चिंतित और आक्रोशित है। कल मंगलवार को दिनदहाड़े हुए 35 लाख की लूट के आरोपियों का सुराग डबरा पुलिस लगा पाती उससे पहले ही एक बड़ी चोरी की शिकायत उसके पास पहुँच गई।

डबरा शुगर मिल कैंपस में बनी कॉलोनी में रहने वाले व्यापारी शुभम जैन के गोदाम से एलईडी टीवी, फ्रिज जैसे लाखों के सामान चोरी हो गए, शुभम जैन ने बताया कि करीब 25 दिनों के अंतराल में इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है, उन्होंने बताया कि चोर गोदाम की नकली चाबी बनाकर पास में कमल जैन नाम के घर में धीरे-धीरे शिफ्ट करते रहे है।

शुभम जैन ने बताया कि चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में 7/11/2022, 13/11/2022 और  20/11/2022 को सामान ले जाते हुए नजर आ रहे हैं उन्होंने कहा कि जब हम अपने गोदाम से एक कंटेनर में सामान खाली कराने गोदाम पहुंचे तो गोदाम में से पीछे रखा हुआ सामान गायब था जिससे उनको चोरी की वारदात की पुष्टि हुई, शुभम जैन ने चोरी की घटना का आवेदन पुलिस में दिया है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से डबरा में अपराध बढ़ रहे हैं उससे जनता बहुत नाराज है खासकर व्यापारी वर्ग बहुत आक्रोशित है क्योंकि उनकी मेहनत की कमाई कोई एक पल में ले जाता है और पुलिस कुछ नहीं पर पा रही, डबरा में लगातार बढ़ रहे अपराध इस बात को स्पष्ट कर रहा हैं कि अपराधियों में पुलिस का भय बिलकुल खत्म हो गया है।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट 

[dgv_vimeo_video id=”774251523″]

[dgv_vimeo_video id=”774251275″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews