Dabra News : एक दिवसीय जिला स्तरीय टेनिस बॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

Dabra News : एक दिवसीय जिला स्तरीय टेनिस बॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

डबरा/सलिल श्रीवास्तव। डबरा स्टेडियम ग्राउंड में आज एक दिवसीय जिला स्तरीय टेनिस बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन में जिले की कई टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता एवं पूर्व डबरा कृषि उपज मंडी अध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी गौतम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद कर कहा कि हम भी कभी इसी ग्राउंड में अपने दोस्तों के साथ खेलने आते थे आज इस ग्राउंड में इन बच्चों को खेलते देख पुराने बचपन के दिन याद आ गए। खेल की महत्ता को दर्शाते हुए गौतम ने कहा कि खेल हमारी मानसिक और शाररिक क्षमता को बढ़ाते है इसलिए बच्चों का हमेशा खेल को लेकर उत्साह वर्धन होते रहना चाहिए। इस दौरान टेनिस बॉलीबॉल ऐसोसिएशन के सचिव मुकेश बाथम सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

आपको बता दे कि इस एक दिवसीय टेनिस प्रतियोगिता में ग्वालियर,डबरा,भितरवार,बरई की टीमो ने हिस्सा लिया है। आयोजन की समाप्ति के दौरान विजेता प्रतिभागियों को भी पुरुस्कृत किया जाएगा साथ ही इस प्रतियोगिता में विजयी टीम को आगामी सोलह नवम्बर से डबरा में होने बाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के जिले की तरफ़ से शामिल किया जायेगा। टेनिस बाँलीबॉल की इस प्रतियोगिता में लगभग तीस जिलों की टीम शामिल होंगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews