जीत के जश्न में हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

इंदौर- महिला के सिर पर गिरा होर्डिंग, एंगल लगने से हुई मृत्‍यु, कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और आयुक्‍त, नगर निगम को नोटिस जारी

डबरा,सलिल श्रीवास्तव। सरपंच के चुनाव में विजयी होने के बाद निकले विजय जुलूस (victory procession) में दोनों पक्षों में विवाद हो गया, और एक पक्ष के युवक की गोली लगने से मौत हो गई, घटना के बाद मृतक के परिजनों ने सिमरिया टेकरी पर जाम लगा दिया, प्रशासनिक अधिकारी मामला दर्ज कर कार्यवाही की बात कह रहे हैं।

यह भी पढ़े…MP Transfer : आबकारी विभाग में तबादले, यहां देखें लिस्ट

आपको बता दें की ग्राम पंचायत अजय गढ़ के चुनाव में प्रेमवती भाई विजयी रही उन्होंने लंबे मतों के अंतराल से चुनाव में जीत दर्ज कराई और कल अपना प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया। आज जीत की खुशी में पंचायत के ग्राम गजापुर में विजय रैली निकाली जा रही थी, इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग जो चुनाव हार गए थे, उनसे किसी बात को लेकर विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ा की गोली चल गई।

[dgv_vimeo_video id=”730336092″]

यह भी पढ़े…Government Job 2022: यहाँ 171 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 07 अगस्त से पहले करें आवेदन

इस घटना में 25 वर्षीय युवक रामवीर बघेल की गोली लगने से मौत हो गई, परिजन उसे लेकर तत्काल डबरा सिविल अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, और जिन्होंने गांव के सरपंच पुत्र मोनू गुर्जर सहित उनके पांच साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है, वहीं घटना में एक अन्य व्यक्ति के भी घायल होने की खबर है।

[dgv_vimeo_video id=”730336253″]

यह भी पढ़े…30 हजार रुपये की रिश्वत लेते PWD इंजीनियर को लोकायुक्त ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया

परिजनों ने मामला दर्ज करने की बात को लेकर सिमरिया टेकरी पर जाम लगा दिया है, प्रशासनिक अधिकारी उन्हें समझाने में जुटे हुए हैं, मृतक रामवीर के बारे में बताया जा रहा है, कि उसकी चाची चुनाव लड़ी थी, जो हार गई थी, इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और यह घटना घट गई।

[dgv_vimeo_video id=”730336367″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews