Dabra News : जनता मांग रही मूलभूत सुविधाएं, कोई नही दे रहे ध्यान तो फूटा गुस्सा

Dabra News : जनता मांग रही मूलभूत सुविधाएं, कोई नही दे रहे ध्यान तो फूटा गुस्सा

Dabra News : नगर परिषद पिछोर में भीषण गर्मी होने के कारण वार्ड में बढ़ती हुई पेयजल समस्या को लेकर मंगलवार को नगर परिषद भवन पर जमकर हंगामा देखने को मिला। पिछोर वार्ड वासियों पुरुष एवं महिलाओं का गुस्सा नगर परिषद सीएमओ पीयूष श्रीवास्तव को झेलना पड़ा है।

आपको बता दें कि वार्ड क्रमांक 1 एवं 3 में गर्मी के कारण पेयजल समस्या हो रही है वही अघोषित लाइट कटौती के कारण सुचारू रूप से नगर परिषद जनता को पानी नहीं दे पा रही इसी को लेकर आज एक सैकड़ा लोगों ने नगर परिषद पिछोर पर धरना प्रदर्शन किया एवं सीएमओ से मांग की मेन लाइन से पानी की एक लाइन अलग से डाली जाए एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी शिकायत सीएमओ से की नगर परिषद सीएमओ पीयूष श्रीवास्तव ने जनता को आश्वासन दिया है कि आपकी समस्या 3 दिन के अंदर निराकरण हो जाएगा तब जाकर धरना प्रदर्शन खत्म हुआ।

[dgv_vimeo_video id=”827361352″]

[dgv_vimeo_video id=”827361698″]

ऐसा ही एक मामला डबरा में भी देखने को मिला है जहां पर जनसुनवाई में आए वार्ड क्रमांक 10 के आदिवासी समुदाय के लोग गुस्से से पूरे प्रशासन को कोस रहे थे बता दें कि आदिवासी समुदाय के लोगों ने अपनी परेशानियां बताते हुए कहा कि वह ऐसी भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं ऐसे में जहां गर्मी से पारा 40 के पार हो रहा है वही लोगों को पीने की पानी की समस्या सता रही है खोज आदिवासी महिलाओं ने बताया कि उनके वार्ड में पानी की पूर्ण व्यवस्था नहीं है जिससे वह दूरदराज से पानी लेकर आती हैं लेकिन इतने में अगर कोई उन्हें पानी भरने से मना कर देता है तो वह और भी ज्यादा दुखदाई है इस पर ना तो प्रशासन कोई गौर कर रहा और ना ही कोई जनप्रतिनिधि आखिरकार ऐसी गर्मी में पीने के पानी की समस्या कहां तक लोग झेलेंगे उन्होंने नगरपालिका प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि उनके वार्ड में बड़ी बोरिंग करने के बाद मोटर डलवाई जाए जिससे कि उन्हें पीने की पानी की सुविधा हो सके।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”827360066″]

[dgv_vimeo_video id=”827360687″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews