
Dabra News : डबरा शहर के मुख्य मार्गों से लेकर बाजारों में दिन भर जाम के हालात बने रहते हैं। जिसके कारण लोग परेशान हो रहे हैं। बुधवार को मंडी में आए वाहनों और बाजार में भीड़ के कारण मुख्य मार्गो के साथ ही दिन भर बाजारों में जाम की स्थिति रही जिससे लोग घंटों तक परेशान रहे। जिसमें साफ तौर पर प्रशासन की लापरवाही नजर आती है।
यह है पूरा मामला
बता दें कि डबरा में कृषि उपज मंडी प्रदेश की सुमार मंडियों में से एक है जिसमें फसल की आवक बहुत अधिक होती है जिसके कारण मंडी में आए वाहन शहर के अंदर से होकर गुजरते हैं और तो और फसल बेचने आए किसान डबरा ओवर ब्रिज पर ही अपने ट्रैक्टर ट्रॉली खड़े कर की चले जाते हैं जिसके कारण शहर में ओवर ब्रिज पर पूरी तरह जाम की स्थिति बन जाती है और वह जाम घंटो तक लगा रहता है लेकिन बड़ी बात तो यह है कि जब ऐसी स्थिति शहर में हो रही है फिर भी डबरा प्रशासन इस समस्या पर कोई गौर नहीं कर रहा क्योंकि ना तो ऐसे समय पर मुख्य चौराहों पर पुलिस के कोई जवान मौके पर तैनात रहते है और ना ही ऐसी स्थिति से निपटने की कोई कोशिश की जाती है। यानी कि मील गेट पर जो पुलिस चौकी बनी हुई है वहां पर पुलिस जवान को ऐसी स्थिति में तैनात रहना चाहिए लेकिन ऐसे में भी वहां कोई नहीं नजर आता और जाम लगाता रहता है।
[dgv_vimeo_video id=”821308831″]
[dgv_vimeo_video id=”821309095″]
अगर अग्रसेन चौराहे की बात करें तो वहां पर भी ऐसा कोई पुलिस का जवान मुस्तैद नजर नहीं आता जो कि जाम की स्थिति को खुलने में मदद कर सके ऐसे में अगर कोई मरीज एंबुलेंस में जाम के बीच में फंस जाए तो वह शायद मरीज अस्पताल पहुंचते-पहुंचते ही दम तोड़ देगा आखिरकार ऐसी समस्याओं में लापरवाही बरतना जोखिम भरा साबित हो सकता है।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”821310363″]
