
Dabra Mahapanchayat News : डबरा नगर की कृषि उपज मंडी में रविवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान मजदूर महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मुख्य अतिथि के रूप में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने 182 मंडी बेचने का जो प्रस्ताव किया था उनमें से एक डबरा की मंडी भी शामिल है। अगर दिल्ली में वह काले कानून पास हो जाते और आंदोलन ना होते तो आज डबरा मंडी में फैक्ट्रियां लगी होती, सब अलॉटमेंट हो जाता।
यह लगाए आरोप
उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इनको किसानों से कोई लगाव नहीं है पहले छोटी-छोटी मार्केट हुआ करती थी किसान अपना माल आसानी से बेच देता था पर अब बड़े-बड़े लोग बड़े-बड़े व्यापारी आ रहे हैं और वह आपके अनाज को खरीदते हैं यह लोग किसानों के साथ धोखाधड़ी करते हैं। आपको अपनी विचारधारा के व्यापारी को ही चुनना होगा ताकि आपको आप की फसल का सही लाभ मिल सके।
[dgv_vimeo_video id=”787341602″]
भूमि अधिकरण कानून पर किया कटाक्ष
आगे उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जबरदस्ती नए-नए कानून पास करके जनता और किसान दोनों को ही बेवकूफ बना रही है जब 2013 में नया भूमि अधिकरण कानून आया जब स्टैंडिंग कमेटी की चेयरमैन इनकी बीजेपी की एक बड़ी लीडर थी सभी पार्टी और संगठनों ने बैठकर यह कानून बनवाया था लेकिन उसके बाद भी उस में बदलाव किए गए आज उसका मॉडल एक्ट बना दिया किसी को पता भी नहीं चला। उन्होंने चेतावनी दी है कि अब बड़े आंदोलन की तैयारी होगी जो कि हर शहर और हर राज्य में होगा। उन्होंने शिवराज सरकार पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा की यह बोलने में मास्टर है इन्हें बोलने की ही ट्रेनिंग दी जाती है उन्होंने कहा कि यह बोलते हैं सिर्फ काम नहीं करते। अगर सरकार जनता के हित में है तो यह है एमएसवी गारंटी कानून क्यों नहीं मानते।
[dgv_vimeo_video id=”787341350″]
राहुल गांधी से भी करेंगे चर्चा
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ भी उनकी मांगों को लेकर मीटिंग की जाएगी क्योंकि कई राज्यों में कांग्रेस की सरकार है वहीं छत्तीसगढ़ में भी किसान यूनियन द्वारा आंदोलन चलाया जा रहा है जिसमें अपनी मांगों को लेकर लेकर वह राहुल गांधी के साथ बहुत जल्द मीटिंग करने वाले हैं। क्योंकि छत्तीसगढ़ में नया रायपुर बन रहा है जहां पर कई बार यूनियन के लोगों की झोपड़ी उजाड़ी और बनाई गई है जिसमें भूमि एक्ट का मामला है इसके संबंध में उनसे बात की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि हिमाचल में इनकी सरकार आई है, सेब का पूरा व्यापार अडानी के पास में है और अडानी के वहां पर सीमेंट प्लांट भी हैं वह सीमेंट प्लांट जैसे ही इनकी सरकार हिमाचल में आई वह बंद हो गए जो मजदूर फैक्ट्रियों में काम करते थे वह बेरोजगार हो गए जिन किसानों की जमीन गई थी उनको ट्रांसपोर्ट का काम दे दिया गया है बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाए किसानों को उनका हक दिलाया जाए इस संबंध में जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है वह राहुल गांधी से इस पर चर्चा करेंगे।
[dgv_vimeo_video id=”787341180″]
इस दौरान एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ के संवाददाता ने सवाल किया कि आप पर भी सरकार के साथ सांठगांठ करने के आरोप लगाए जाते हैं तो उन्होंने इस बात से साफ इंकार करते हुए कहा कि सरकार मिलती ही नहीं है, सरकार बात करने से भी कतराती है, तो सांठगांठ का तो सवाल ही पैदा नहीं होता।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”787340928″]
