
Dabra News : चुनाव करीब आते ही संस्थाएं और संगठन अपनी-अपनी मांगों को लेकर राज्य सरकार के सामने आंदोलन कर रहे है, और क्यों ना करें यह उनका अधिकार भी है क्योंकि सरकार अपने नियम खुद बनाती है, जैसे कि चुनाव आते ही योजनाओं को लागू करना और चुनाव आते ही कई तरह के वादों को लोगों के सामने रखना यह सरकार की पॉलिसी रही है फिर चाहे वह किसी भी पार्टी की सरकार हो।
यह है मांग
बता दें कि विगत दिनों भोपाल में संविदा कर्मियों द्वारा अपनी निम्न मांगों को लेकर आंदोलन किया गया था। इस आंदोलन को मजबूती देने के लिए सभी छोटे-बड़े संगठनों ने अपनी-अपनी सहभागिता दी थी। इसी को ध्यान में रखते हुए म.प्र. संविदा ठेका एवं कर्मचारी संघ डबरा द्वारा क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश संविदा एव ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक)L.K.दुबे, अध्यक्ष मध्य प्रदेश संविदा एव ठेका कर्मचारी संघ डबरा अध्यक्ष आशीष शर्मा, अमरीश शर्मा, सहित अन्य संविदा एव ठेका कर्मचारी गण मौजूद रहे।
[dgv_vimeo_video id=”865109784″]
[dgv_vimeo_video id=”865109960″]
वही संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एल के दुबे ने भारतीय जनता पार्टी को सीधे शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जिस तरह शासन द्वारा शासकीय कर्मचारी को सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं इसी प्रकार संविदा कर्मी और ठेका कर्मचारियों को सरकार सुविधा उपलब्ध कराए और उनकी निम्न मांगों को पूरा किया जाए अन्यथा आने वाले चुनाव में सरकार को इसका नुकसान भुगतना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने धीरे-धीरे सभी विभागों में निजीकरण करके बहुत गलत किया है। इसी बीच कुछ ठेका कर्मचारियों ने अपनी निम्न मांगों को लेकर अध्यक्ष एल के दुबे को ज्ञापन देते हुए अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”865109307″]
