
Dabra News : डबरा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 19 में ठेकेदारों की मनमानी सामने आई है। नगर में चल रहे निर्माण कार्य में ठेकेदार धांधली करते हुए मिलावट भरा सामान उपयोग कर रहे हैं, जिससे आने वाले समय में रहवासियों को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।
यह है मामला
बता दें कि पूर्व में शहर में जल आवर्धन योजना के तहत सड़के खोदी गई थी, जिसमें पानी की पाइप लाइन बिछाई गई। लेकिन उसके बाद कुछ कारणों की वजह से मरम्मत का कार्य रोक दिया गया था। लेकिन अब डबरा के वार्ड क्रमांक 19 में गलियों में सीसी मरम्मत का कार्य चल रहा है, जिसमें संबंधित ठेकेदार द्वारा घटिया मटेरियल का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसमे धूल मिली हुई बारीक रेत और घटिया क्वालिटी की सीमेंट का उपयोग हो रहा है। जिसका विरोध भी कुछ लोगों ने ठेकेदार से किया लेकिन ठेकेदार की मनमानी पर कोई रोक नहीं लगी और वह गली में सीसी रोड का काम धड़ल्ले से घटिया क्वालिटी के मटेरियल के साथ कर रहे हैं।
[dgv_vimeo_video id=”809156649″]
वहीं एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ के संवाददाता ने काम करा रहे संबंधित व्यक्ति से पूछा तो उसने जानकारी ना देते हुए अभद्र तरीके से व्यवहार किया और कहा कि यह काम तो ऐसे ही चलेगा। इस मामले के संबंध में डबरा नगर पालिका अध्यक्ष के बेटे से जानकारी देते हुए बात की गई तो उन्होंने कहा की मैं बात करता हूं और फोन काट दिया, लेकिन उसके बाद भी ठेकेदार द्वारा घटिया माल निर्माण कार्य में लगाया जा रहा है। वहीं इस संबंध में वार्ड पार्षद कपिल चौहान से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस घटिया मटेरियल से हो रहे निर्माण कार्य मामले की जानकारी मुझे नहीं है ना ही यह कार्य मेरी देखरेख में चल रहा है।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”809158768″]
