
Dabra News: एक बार फिर डबरा को जिला बनाने की मांग उठी है। जिसके लिए पंचमहल क्षेत्रीय उत्थान मंच द्वारा आज डबरा के लायंस क्लब अटेंडर हॉल में एक बैठक आयोजित की गई। इस मीटिंग के दौरान इस शहर को जिला बनाने को लेकर चर्चा की गई। बता दें कि बीते विधानसभा चुनाव में भी इसे जिला बनाने को लेकर कई संगठनों द्वारा मुद्दा उठाया गया था।
डबरा को कहा जाता है “राजनीति का अखाड़ा”
इसके बारे में कई चुनावी उम्मीदवारों ने घोषणा पत्र में भी दिया था। हालांकि ऐसा आश्वासन देने के बाद अभी तक किसी भी नेता ने डबरा को जिला बनाने की बात पूरी नहीं की है। वहीं डबरा को राजनीति का अखाड़ा भी कहा जाता है। फिर भी अभी तक यह जिला नहीं बना है। इस शहर की आबादी लगभग डेढ़ लाख है।
इस लोगों ने लिया हिस्सा
बैठक के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी वीरेंद्र कुदरिया, सूर्यभान सिंह रावत (जिला पंचायत सदस्य), दीपक भार्गव (रेड क्रॉस सोसाइटी), राजेश पंडा, आनंत त्रिपाठी (उपन्यासकार), ओमप्रकाश सिंह (प्रदेश प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन टिकैत), राजकुमार सोनी (एडवोकेट), सतनाम सिंह, शैलेंद्र सिंह रावत, पीयूष साहू सहित सैकड़ों की संख्या में लोग यहाँ मौजूद रहें। डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”784247469″]
[dgv_vimeo_video id=”784247537″]
[dgv_vimeo_video id=”784247605″]

