Dabra News : बैट्री चोर गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, 4 बैट्री समेत ऑटो जब्त

dabra police station

Dabra News : ग्वालियर जिले की डबरा तहसील में लगातार बढ़ रही चोरी की शिकायतों को लेकर अब पुलिस उन्हे रोकने के लिए भी प्रयासरत दिख रही है। इसी क्रम में पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की 4 बैटरियां बरामद की है।

यह है पूरा मामला

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिनों 2 अप्रैल 2023 को शहर की लक्ष्मी कॉलोनी में रात्रि के समय चोरों ने टमटम की बैट्री पर हाथ साफ किया था। मामले की शिकायत फरियादी ने डबरा सिटी थाने में की तो थाना प्रभारी केपी यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले में तुरंत जांच के आदेश दिए और सीसीटीवी कैमरे खोजे तो एक ऑटो नजर आया। जिससे वह चोर चोरी करने आए थे। पुलिस ने ऑटो के नंबर से आगे की पड़ताल शुरू की तो मालूम चला कि कुछ युवक ऑटो को दतिया से किराए पर लेकर आते हैं। पुलिस ने ऑटो मालिक की निशानदेही पर तीन युवकों को राउंडअप किया। जिनसे पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने चोरी करना स्वीकार कर लिया। तीनो युवक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

पुलिस ने तीनों चोरों से चोरी की 4 बैट्रीयां बरामद की है। चोर दतिया ज़िले के निवासी है वह पूर्व में भी चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके है और वारदात को अंजाम देने के बाद दतिया चले जाते थे। पुलिस ने चोरी की घटना में प्रयुक्त ऑटो भी जप्त कर लिया है। गौरतलब है कि विगत दिनों भी तहसील प्रांगण में प्रशासन द्वारा जप्त किए गए डंपर मैं से बैटरी चुराते हुए एक चोर और पकड़ा था।

[dgv_vimeo_video id=”819075729″]

मामले में थाना प्रभारी केपी यादव का कहना है कि चोरी की शिकायत पर टीम बनाकर काम किया गया। जिसमें तीन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की 4 बैट्रीयां बरामद की है। साथ ही चोरी की घटना में प्रयुक्त ऑटो भी जप्त कर लिया है।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”819074830″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews