
डबरा, अरुण रजक। डबरा (dabra) के भितरवार में अलग-अलग जगह से 3 लोगों की नहर में डूबने से मौत हो गई। तीनों के शवों को नहर से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार भिजवाया गया है। यहां उनका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।
बता दें कि ग्राम दोहा निवासी अशोक जाटव व गब्बर जाटव 2 दिन से लापता थे जिनके शव आज हरसी नहर थाना क्षेत्र करहिया में मिले है थाना प्रभारी करहिया पुलिस प्रशासन इसमें कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा है इसलिए समस्त ग्रामवासी भितरवार s d o p कार्यालय दोनों शवों को लेकर पहुंचे और उन्होंने इस पूरे मामले की जांच करने की मांग की है।
परिजनों का कहना है कि अशोक जाटव व गब्बर जाटव अपने साथियों के साथ 2 दिन पहले माता के मंदिर के लिए निकले थे जिसके बाद वह घर नहीं लौटे इस पर जब परिजनों ने उनको ढूंढने की कोशिश की तब 2 दिन बाद पता चला कि उनके शव हरसी नहर में मिले है जिसके बाद मौके पर ग्रामीण और पुलिस पहुंची और शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भितरवार भेजकर मामला दर्ज कर लिया है।
[dgv_vimeo_video id=”756134408″]
वहीं दूसरी घटना चीनोर थाना क्षेत्र के मेहगांव में हुई जहां बुआ के लड़के की शादी में शामिल होने आए दतिया के सोनागिर निवासी सोहेल खान का गांव के पास से निकली नहर में नहाते समय पैर फिसल गया। तेज बहाव के कारण वह नहर में डूब गया। उसके साथ नहर में नहा रहे अन्य लोगों ने जब सोहेल को डूबता देखा तो बचाने का काफी प्रयास किया पर पानी के तेज बहाव के कारण वह सफल नहीं हो सके।
बताया जा रहा है कि घटना शनिवार दोपहर 3 बजे की है। घटना के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और सोहेल को ढूंढने का प्रयास किया गया पर वह नहीं मिला। आज सुबह जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से बात कर नहर में पानी रोका गया तब जाकर सोहेल का शव काफी दूर जाकर झाड़ियों में उलझा मिला। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। शव का पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
[dgv_vimeo_video id=”756134832″]
