डेढ़ क्विंटल बिजली तार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

dabra city police station 11 kv line

Dabra News : डबरा के ग्राम सिमरिया में देर रात विद्युत विभाग के अधिकारियों और पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई की जिसमें एक व्यक्ति को 11 केवी लाइन के लगभग डेढ़ क्विंटल तार के साथ पकड़ा है। तार एक टमटम में भरा हुआ था जिसे पकड़ कर डबरा सिटी थाने में रखवाया गया वहीं डबरा सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल के अनुसार इस में चार लोग बताए जा रहे हैं जिसमें से दो पुलिस की हिरासत में है और दो अज्ञात व्यक्ति फरार हैं फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है जल्द ही दोनों अज्ञात आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह है पूरा मामला

विद्युत विभाग के अस्सिटेंट इंजीनियर आसिफ इकबाल ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ सिमरिया ग्राम में चेकिंग के लिए गए थे तभी एक टमटम में 11 केवी लाइन का कटा हुआ तार दिखाई दिया जब उसे टमटम को उनकी टीम ने रोका और पूछताछ की तो पता लगा कि यह तार किसी व्यक्ति के द्वारा टमटम में रखवा कर डबरा बेचने के लिए भेजा जा रहा है इसके बाद उन्होंने घटनास्थल से निकल रही पुलिस स्टाफ को इसकी जानकारी दी और टमटम में रखे तार को थाने लाया गया।

[dgv_vimeo_video id=”875170785″]

लेकिन आपको बता दें कि डबरा में कुछ कबाड़ व्यापारी ऐसे भी है जो इस चोरी के माल को ठिकाने लगाते हैं और जिन पर ना तो पुलिस कोई शिकंजा कश्ती है और ना ही कोई कार्रवाई होती है और तो और कितनी ही बड़ी-बड़ी चोरी की गाड़ियां इन कबाड़ की दुकानों पर काटी जाती हैं जिनका ना तो कोई स्क्रैप वेरीफिकेशन होता है ना ही कोई परमिशन जिससे चोरों के हौसले और भी बुलंद हो चुके हैं।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”875169881″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews