Dabra News : सम्मेद शिखरजी बचाओ अभियान के तहत जैन समुदाय ने मुंडन कराकर किया प्रदर्शन

Dabra News : सम्मेद शिखरजी बचाओ अभियान के तहत जैन समुदाय ने मुंडन कराकर किया प्रदर्शन

Dabra Jain community News : ग्वालियर जिले की डबरा तहसील के अग्रसेन चौराहे पर जैन समुदाय के लोगों ने एकत्रित होकर श्री सम्मेद शिखरजी बचाओ अभियान के बैनर तले विशाल धरना प्रदर्शन और सामूहिक मुंडन प्रदर्शन किया। जिसमें जैन समाज के प्रतिष्ठित लोग और बीजेपी के पूर्व ग्रामीण जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जैन भी शामिल रहे।

यह है मामला

आपको बता दें कि जैन समाज ने भी अब बीजेपी सरकार का विरोध करना चालू कर दिया है क्योंकि जैन समुदाय द्वारा उनकी मांगे ना मानने पर जैन समुदाय के लोग भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन और मुंडन प्रदर्शन करते नजर आए। राजू जैन ने बताया कि अभी जैन समुदाय द्वारा श्री सम्मेद शिखरजी बचाओ अभियान के बैनर तले 50 लोगों द्वारा मुंडन करने का लक्ष्य है जिसमें बारी बारी कर जैन समाज के युवा मुंडन करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे स्वीकृति क्षेत्र को धार्मिक क्षेत्र बनाने की की घोषणा करें अन्यथा सरकार को अभी यह एक चेतावनी मात्र है अगर सरकार अभी चेतावनी मात्र से नहीं जागी तो जैन समाज का हर युवा इसी तरह आक्रोशित नजर आएगा और आने वाले समय में आगामी चुनाव में इसके नतीजे सरकार को भुगतने पड़ेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”785531761″]

जैन समुदाय ने सरकार को दी चुनौती

साथ ही एडवोकेट प्रकाश चंद्र जैन ने बीजेपी सरकार का विरोध करते हुए कहा कि जैन समाज का अस्तित्व देश मे मुख्य रूप से सरकार गिराने और बनाने मैं सक्षम है अगर सरकार ने जैन समुदाय के हित में कोई निश्चित कदम नहीं उठाए तो वह सरकार को बता देगी कि जैन समाज कितनी ताकतवर है क्योंकि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो वह एक भी सांसद सरकार का नहीं बनने देगी आने वाले आगामी चुनाव में सरकार को इसका नतीजा देखने को मिलेगा।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”785531713″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews