जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीण बोले – अब तो सीमांकन करवा दो साहब, पटवारी व आरआई नहीं कर रहे काम

प्रदेश में सरकार के द्वारा राजस्व महा-अभियान 3.0 भी चलाया गया जो 15 दिसंबर को ही ख़त्म हुआ उसके बाद भी अधिकारियों द्वारा इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके कारण ग्रामीण न्याय के लिए दर-दर भटक रहे है।
dabra news

Dabra News : ग्वालियर जिले की डबरा तहसील में सालों से लंबित पड़े राजस्व से जुड़े मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं फरियादी अपने प्रकरण को लेकर तहसील के सालों से चक्कर लगा रहे हैं मगर संबंधित अधिकारियों द्वारा फरियादियों के प्रकरणों का समाधान नहीं किया जा रहा है। इस कारण से प्रशासनिक अधिकारियों की कार्य शैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

बता दें कि मंगलवार को डबरा जनसुनवाई में आए ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम सहोना में एक शासकीय रास्ते पर दबंग लोगों ने कब्जा कर रखा है। जिसका सर्वे नंबर 378 है जिसका सीमांकन करवाने के लिए हम सभी लोगों ने कई बार अधिकारियों के समक्ष आवेदन दिए हैं। मगर आज दिनांक तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। इतना हीं नहीं उसी रास्ते पर गांव से निकलने वाला गंदा पानी भी सदा भरा रहता है क्योंकि ग्राम में कोई नाला भी नहीं बना।

अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

इसी मामले को लेकर ग्रामवासी डबरा में लगभग 4 साल से प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अधिकारियों द्वारा आज तक उनकी समस्या का निराकरण नहीं किया गया। इतना ही नहीं किसानों ने अधिकारियों पर रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि संबंधित अधिकारी गांव में सर्वे भी कर चुके हैं लेकिन जिन लोगों ने आम रास्ते पर कब्जा किया हुआ है उनसे पैसे लेकर अधिकारी मामले पर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं।

[dgv_vimeo_video id=”1040100223″]

न्याय के लिए दर-दर भटक रहे ग्रामीण

ग्रामीण सालों से अधिकारियों के चौखट पर न्याय मांगने के लिए दर दर भटक रहे हैं अब तक उनके प्रकरणों का निराकरण नहीं हो पाया तो कहीं ना कहीं प्रशासन के अधिकारियों की कार्य शैली पर सवाल या निशान खड़े होते है।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1040104688″]

[dgv_vimeo_video id=”1040104948″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews