Dabra News : नापतौल विभाग ने मुक्तिधाम में की कार्रवाई, अमानक बांट को किया जप्त

मुक्तिधाम जवाहर गंज में लकड़ी की कम तौल की शिकायत आम जनता द्वारा जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका परिषद से की जाती रही है।
dabra news

Dabra News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की डबरा तहसील के स्थानीय जवाहरगंज मुक्तिधाम में लकड़ी की तोल में की जा रही गड़बड़ी की शिकायतों पर बुधवार को नापतोल विभाग की टीम ने मुक्तिधाम पहुंचकर मृतक के अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी का विक्रय करने वाले ठेकेदार के तराजू और बांट की जांच की।

क्या हैं पूरा मामला

बता दें कि जांच के दौरान नापतोल निरीक्षक सुदीप शर्मा ने बताया कि मुक्तिधाम परिसर में लकड़ी तोलने के लिए उपयोग में लाया जा रहा 50 किलो के बांट के स्थान पर एक बड़ा पत्थर मिला जिससे लकड़ी की तोल की जाती थी। 50 किलो के बांट के स्थान पर पत्थर से तोल करने पर नापतोल निरीक्षक ने वीडियो ग्राफी करवाते हुए उक्त पत्थर को जप्त कर लिया और पंचनामा बनाकर प्रकरण भी तैयार किया।

आपको बता दें मुक्तिधाम जवाहर गंज में लकड़ी की कम तौल की शिकायत आम जनता द्वारा जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका परिषद से की जाती रही है घटतौली की सूचना पर बुधवार को नापतोल विभाग ने मुक्तिधाम में कार्रवाई कर प्रकरण बनाया है।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”995904079″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews