Dabra News : युवक ने बनाई लूट की झूठी कहानी, लगभग 5 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

Dabra News : युवक ने बनाई लूट की झूठी कहानी, लगभग 5 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

Dabra Crime News : ग्वालियर जिले के डबरा तहसील में एक युवक ने अपने साथ हुई लगभग ₹2 लाख 60 हजार रुपए की लूट की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी लेकिन सिटी थाना पुलिस ने कुछ ही घंटों में चौंकाने वाले खुलासे कर दिए है। पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि दुश्मन को फंसाने के लिए एक युवक द्वारा स्वयं के साथ लूट की झूठी कहानी रचने का मामला सामने आया है पुलिस को लूट के मामले पर संदेह लगा तो कुछ ही देर में जांच के बाद इस मामले को सुलझा कर खुलासा कर दिया।

यह है मामला

दरअसल, स्टेशन रोड गोराघाट निवासी नरेंद्र (मिट्ठू) साहू पुत्र राधे लाल साहू का गोराघाट में होटल है उसने गुरुवार की शाम पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वह डबरा में किराने की दुकान पर 2 लाख 60 हजार रुपए देने के लिए अपनी बाइक से डबरा के लिए निकला था रुपए उसने पॉलिथीन में रखकर अपनी जैकेट में रखे हुए थे। वह बाइक से हाईवे पर रायपुर क्रॉसिंग के पास ही पहुंचा था कि दो बाइक पर सवार कुछ हथियारबंद बदमाशों ने उसकी बाइक को रोककर उसके रुपए लूट लिए थे।

एसडीओपी विवेक शर्मा ने बताया कि घटना के बाद जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उन्हें ऐसे कोई बाइक सवार नजर नहीं आए जिस पर पुलिस को संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने मामले में नरेंद्र से पूछताछ की तो उसने अपने दुश्मन को फंसाने के लिए लूट का षड्यंत्र रचना बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह डबरा किराने की दुकान पर पैसे देने के लिए आ रहा था जब उसने रास्ते में पैसे चेक किए तो उसके पास पैसे नहीं थे क्योंकि वह पैसे घर पर भूल आया था जिस पर वह घबरा गया और घरवालों की डांट और पैसों के खो जाने के डर से उसने यह झूठी लूट की कहानी रची।

[dgv_vimeo_video id=”785180943″]

डाबर सिटी थाना प्रभारी केपी यादव ने बताया। गोराघाट निवासी नरेंद्र साहू नामक युवक ने शाम 5:00 बजे सूचना दी कि उसके साथ हाईवे पर लूट की वारदात हुई है। तो पुलिस ने लोकेशन के आधार पर घटना स्थल पर पहुंचकर जहां फरियादी द्वारा बताया गया था कि दो बाइकों पर सवार व्यक्तियों ने उसके साथ सामने बाइक खड़ा कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था वहां सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तब फुटेज में ऐसा कुछ नहीं मिला जैसा कि फरियादी द्वारा बताया गया था इस पर पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने फरियादी से पूछताछ करते हुए कुछ ही घंटों में मामले का खुलासा कर दिया जिसमें फरियादी द्वारा पैसे खो जाने के डर से घबराने के बाद खुद स्वयं की लूट की मनगढ़ंत कहानी बनाई गई थी। फिलहाल पुलिस ने फरियादी के पैसे भी बरामद करा दिए जो कि फरियादी घर पर ही भूल आया था।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”785180871″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews