डबरा: कांग्रेसियों का विरोध, साइकल चलाकर विधायक सुरेश राजे ने सभी petrol pump पर दर्ज कराई उपस्थिति

petrol

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। देशभर में पेट्रोल डीजल (petrol diesel) की बढ़ती महंगाई के विरोध में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश में कांग्रेसियों (congress workers) द्वारा सभी पेट्रोल पंपों पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में डबरा में भी कांग्रेसियों ने प्रत्येक पेट्रोल पंप (petrol pump) पर धरना प्रदर्शन किया है। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm narendra modi) और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। वहीं कांग्रेस की सेवादल विंग ने मौन रूप से काली पट्टी बांधकर धरना दिया और अपना विरोध जताया।

यह भी पढ़ें… इंदौर: पुलिस अधिकारी के नाम पर की लाखों की ठगी, शक होने पर हुआ खुलासा

पेट्रोल डीजल में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों द्वारा आज प्रदेश भर में प्रदर्शन का आवाहन किया गया था जिस कड़ी में कांग्रेसियों ने नगर एवं ग्रामीण अंचल के सभी पेट्रोल पंपों पर एक साथ धरना प्रदर्शन किया। यह धरना सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक दिया गया है इस दौरान विधायक सुरेश राजे भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विधायक ने पहले गोयल पेट्रोल पंप पर धरना दिया बाद में वह साइकल से नगर के सभी पेट्रोल पंप पर कांग्रेसियों के पास पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।

petrol

कांग्रेसियों का साफ तौर पर कहना था कि देश और प्रदेश सरकार आम जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है। महंगाई इस कदर बढ़ गई है कि लोगों के पास भूखों मरने की नौबत आ गई है। इस अवसर पर विधायक सुरेश राजे का कहना था कि बढ़ती महंगाई को रोकने और देश और प्रदेश सरकार को कुंभकरण की नींद से जगाने के लिए यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है क्योंकि कांग्रेस विपक्ष में है और विपक्ष में सिर्फ हम अपनी बात रख सकते हैं मानना या ना मानना यह सरकार के हाथ में है।

यह भी पढे़ं… Assam के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वास ने आप्रवासी मुस्लिमों को दी ‘डीसेंट’ फैमिली प्लैनिंग की सलाह

उन्होंने साइकल से पेट्रोल पंपों पर जाने के सवाल पर कहा कि जब देश में ₹65 पेट्रोल था तो प्रदेश सरकार के मुखिया साइकिल चलाकर सचिवालय पहुंचे थे और आज पेट्रोल 104 के करीब पहुंच गया है और भाजपाई मौन है। धरना प्रदर्शन में विधायक सुरेश राजे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रंगनाथ तिवारी, अशोक पाराशर, प्रदेश महासचिव केशव बघेल, सत्येंद्र दुबे, नगर अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा, दिव्यांक द्विवेदी, वृंदावन कोरी, सूबेदार बिजौल, देव शरण चौबे, महेंद्र चतुर्वेदी, रेणू परसेडिया, नीरज यादव, केदार सिंह सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद रहे।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews