Dabra पुलिस ने को मिली बड़ी सफलता, 18 ई-रिक्शा चोरी करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

वालियर एसपी धर्मवीर सिंह के निर्देशन में एसडीओपी विवेक शर्मा के नेतृत्व में मुखबिर के सूचना तंत्र पर हनुमानगंज डांडा पर छापा मार करवाई कर चोरों को धर दबोचा।
Dabra

Dabra News: मध्य प्रदेश के डबरा शहर में लगातार चोरी की वारदात लगातार बढ़ती जा रहीं है। आए दिन ई-रिक्शा चोरी की वारदातें सामने आ रहीं थीं। वहीं इसी घटना को संज्ञान में लेते हुए डबरा पुलिस ने कार्रवाई कर 8 ई-रिक्शा चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान चोरों के पास से चोरी हुए ई-रिक्शा को भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने की छापेमार कार्रवाई

मामले का खुलासा करते हुए ग्वालियर ग्रामीण एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि लगातार शहर में चोरी की वारदातें बढ़ रहीं थी, जिसमें चोरी की सूचना पुलिस को मिल रही थीं। इसको संज्ञान लेते हुए ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह के निर्देशन में एसडीओपी विवेक शर्मा के नेतृत्व में मुखबिर के सूचना तंत्र पर हनुमानगंज डांडा पर छापा मार करवाई कर चोरों को धर दबोचा। इनसे लगभग 18 ई-रिक्शा बरामद हुई। इस दौरान पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है जोकि कई चोरी की वारदातों में सम्मिलित पाए गए है।

करीब 30 लाख रुपए के ई-रिक्शा बरामद

डबरा शहर में ई-रिक्शा चोरी करने वाले आरोपियों में आसिफ खान पुत्र वाहिद खान निवासी हनुमानगंज डांडा, अंकेश बघेल पुत्र मुकेश बघेल निवासी अयोध्या कॉलोनी डबरा, पंकज प्रजापति पुत्र माखन प्रजापति निवासी जेल रोड डबरा, पुष्पेंद्र रावत पुत्र लल्लू रावत निवासी दीदार कॉलोनी डबरा, आमिर खान पुत्र लियाकत खान निवासी नाथ कॉलोनी मकोड़ा, जितेंद्र कुशवाहा पुत्र राय सिंह निवासी बड़ी अकबई पिछोर, सुनील साहू पुत्र रामबाबू साहू निवासी टीसीपी टेकनपुर, राहुल साहू पुत्र जगदीश साहू निवासी टीसीपी टेकनपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इन आरोपियों से लगभग 30 लाख का माल बरामद हुआ है, जिसमें 18 ई-रिक्शे शामिल हैं। इसके अलावा दो रिक्शों के कटे हुए पुर्जे और बैटरियां सहित अन्य औजार भी बरामद हुए हैं।

Dabra

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में मुख्य भूमिका निभाने वाले डबरा सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल, प्रधान आरक्षक हर्ष शर्मा, राममिलन परिहार, जितेंद्र विछरिया, भीम प्रकाश, जयवीर सिंह भदौरिया, रामबरन लोधी, आरक्षक मोहम्मद आसिफ खान, अविनाश पटसरिया, सत्यम गौर, शिव ओम गौंड की सराहनीय भूमिका रही।

[dgv_vimeo_video id=”942395878″]

डबरा से अरूण रजक की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews