Dabra News : अलग-अलग हादसों में तीन की मौत, दो घायल

Bhind Accident

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। जिले में दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। साथ ही दो लोग घायल भी हो गए। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए ग्वालियर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जौरासी घाटी में दो युवकों व करियावटी तिराहे के पास एक युवक की हादसे में मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़े… पंचायत चुनाव ओबीसी रिजर्वेशन के साथ होना तय! मंत्री बोले – “जान देकर भी OBC आरक्षण लागू करेंगे”

हम आपको बता दें कि पहली घटना तीन युवक (रवि पुत्र लक्ष्मण जाटव, सलीम खान पुत्र अनवर खान, व अमन बैग पुत्र जहूर बैग) बाइक पर सवार होकर ग्वालियर से गोराघाट आ रहे थे जब जौरासी घाटी के पास पहुंचे वैसे ही गिट्टी से भरे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, तभी मौके पर पहुंची बिलौआ डायल 100 ने तीन युवकों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दो युवकों (रवि एवं सलीम) को अस्पताल लाते समय उनकी मौत हो गई वहीं तीसरा अमन गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको इलाज के लिए ग्वालियर अस्पताल रैफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़े… MP Recruitment 2021: हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर सहित अन्य भर्ती में बदली पदों की संख्या, जाने डिटेल्स

दरअसल, दूसरी घटना भितरवार रोड पर करियावटी तिराहे के पास हुई है, जहाँ एक ट्रैक्टर ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews