आबकारी ने की साढ़े चार लाख रुपये की कच्ची शराब नष्ट, उपचुनाव से पहले सक्रिय विभाग

आबकारी ने की साढ़े चार लाख रुपये की कच्ची शराब नष्ट, उपचुनाव से पहले सक्रिय विभाग

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। उपचुनाव की घोषणा के साथ आबकारी विभाग हरकत में आ गया है लगातार कच्ची शराब पर कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को फिर जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में पिछोर थाना क्षेत्र के चिरूली गांव में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया, जहां लगभग साढ़े चार लाख रुपए कीमत की कच्ची शराब और सामान जप्त कर नष्ट किया गया।

बता दें की अनुविभाग में कच्ची शराब बड़े पैमाने पर बनाई और बेची जाती है, जिस पर आबकारी विभाग चुनावी मौसम में ही अधिक कार्रवाई करता है। उसके बाद फिर कच्ची शराब का कारोबार बड़े पैमाने पर जारी हो जाता है। सोमवार को आबकारी विभाग की टीम ने जिला आबकारी अधिकारी रेनू गुप्ता के नेतृत्व में पिछोर थाना पुलिस को साथ लेकर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चिरूली में कार्रवाई को अंजाम दिया। यहाँ से भारी मात्रा में कच्ची शराब गुड लाहन जब्त किया गया। इस सामान और शराब की कीमत लगभग चार लाख पचास हज़ार रुपय के लगभग आँकी जा रही है। इस कार्रवाई में आबकारी अमले के साथ पिछोर और डबरा पुलिस का बल भी शामिल रहा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews