Dabra News : डबरा में पानी और बिजली की समस्या से जूझ रहे किसानों ने किसान यूनियन के साथ मिलकर बिजली और पानी की मांग करते हुए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन है। बता दें कि जुलाई का महीना चल रहा है और किसानों के खेतों में धान की पौध रोपी जा चुकी है। इस दौरान किसानों को बिजली और पानी की सबसे अधिक आवश्यकता पड़ती है लेकिन बिजली की अघोषित कटौती समेत पानी की लहरों का सही टाइम पर ना छोड़ा जाना किसानों के लिए भारी संकट बना हुआ है। जी हां, आपको बता दें कि डबरा ब्लॉक के कई क्षेत्रों में बिजली और पानी का घोर संकट किसानों पर छाया हुआ है। जिसके कारण किसान भाइयों को अपनी फसल खराब होने का डर लगा रहता है। सही समय पर लाइट ना मिलने के कारण आमजन को भी परेशानियां उठानी पड़ रही है। जिसे लेकर आज किसानों ने किसान यूनियन के साथ मिलकर एसडीएम को अपनी परेशानियां बताई।

किसान यूनियन के नेता प्रदेश उपाध्यक्ष ने दी ये जानकारी

किसान यूनियन के नेता प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर गोपाल सिंह जाट ने बताया कि डबरा ब्लॉक और आसपास के अन्य क्षेत्रों में किसानों को उनकी फसल के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। किसान की फसल पूरी तरह नष्ट हो रही है। बिजली का संकट भी किसानों पर बना हुआ है क्योंकि समय पर लाइट ना मिलने के कारण भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। इसलिए प्रशासन से मांग है कि किसानों को सही समय पर पर्याप्त मात्रा में पानी और बिजली उपलब्ध कराई जाए। फिलहाल, प्रशासन ने 2 दिन के अंदर किसानों की इन समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”848595259″]

प्रशासन ने दिया आश्वासन

वहीं, किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता चौधरी ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि धान की फसल लग चुकी है। अगर समय पर फसल को पानी नहीं दिया गया तो फसल को भारी नुकसान हो सकता है। घरों में जो छोटे-छोटे बच्चे हैं उनको इस भीषण गर्मी में बिजली ना होने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यदि किसानों को ये सुविधाएं ना मिली तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

[dgv_vimeo_video id=”848600415″]

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट