Dabra News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने दूध डेरियों पर की छापेमार कार्रवाई, दुकान को किया गया सील

Dabra

Dabra News: मध्य प्रदेश के डबरा शहर में खाद्य पदार्थों में मिलावट खोरी जोरों शोरों से चल रही है, जिस के खिलाफ प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते डबरा में कुछ दूध डेरियों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मार करवाई की। इस दौरान सुरक्षा विभाग की टीम ने जाँच के लिए दूध, घी आदि के सैंपल लिए गए, जिनको जांच के लिए भेजा गया है।

दो दुकानों पर की गई छापेमार कार्रवाई

कमल टॉकीज चौराहा पर स्थित पंजाब डेरी पर लाइसेंस न होने के कारण खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर खाद्य विभाग की टीम ने दुकान को फिलहाल सील कर दिया है और रामगढ़ रोड स्थित अरविंद प्रोविजन स्टोर पर से भी जांच के लिए सैंपल लिए गए है। बता दें कि डबरा में दो दूध डेरियों पर यह छापामार कार्रवाई की गई है। अब आगे देखना यह होगा कि क्या कुछ आगे की कार्रवाई प्रशासन द्वारा इन दुकानों पर की जाती है। इस कार्रवाई में खाद्य विभाग की भोपाल से आई टीम के साथ डबरा एसडीएम और तहसीलदार भी मौजूद थे।

[dgv_vimeo_video id=”913980173″]

डबरा से अरूण रजक की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews