नौकरी दिलवाने के नाम पर आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप

नौकरी दिलवाने के नाम पर आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप

Dabra Gangrape : डबरा के बलुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि 4 फरवरी की  शाम तीन युवकों ने एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया, अराओपी महिला को खदान में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर महिला  को जोरासी की घाटी ले गए थे जहां कार में उन्होंने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

महिला को जंगल में छोड़कर भागे 

पीड़ित महिला ग्वालियर निवासी आदिवासी परिवार से बताई जा रही है,  बताया जा रहा है आरोपी लोकेंद्र गुर्जर सहित तीन युवक एक महिला को विलौआ में खदान पर नौकरी दिलाने के बहाने जोरासी की घाटी ले गए। यहाँ इन्होंने  महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया और महिला को जंगल  में छोड़ कर भाग गए। पीड़ित महिला किसी तरह झांसी रोड थाना पहुंची और उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। जिसके बड़ा बलुआ थाना में सामूहिक बलात्कार  का प्रकरण दर्ज होने करते हुए पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है।

डबरा एसडीओपी विवेक शर्मा

[dgv_vimeo_video id=”796223429″]

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews