
Dabra News : मध्य प्रदेश के डबरा में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिसे लेकर लगभग 2 दर्जन से अधिक छात्रों ने प्रिंसिपल और शिक्षकों की शिकायत एसडीएम से की है। छात्रों का आरोप है कि उन्हें इंग्लिश की पढ़ाई नहीं कराई जाती। शिक्षक और प्रिंसिपल भी टाइम पर स्कूल नहीं आते हैं। केवल इतना ही नहीं, बच्चों से स्कूल में साफ-सफाई भी करवाई जाती है और जब बच्चों ने इसका विरोध किया, तो उन्हें फेल करने की धमकी भी दी गई।

चांदपुर गांव का मामला
दरअसल, मामला चांदपुर गांव का है, जहां स्थित शासकीय हाई स्कूल में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। इस लापरवाही के कारण बच्चों के माता-पिता ने चिंता भी व्यक्त की है। उनका कहना है कि प्रिंसिपल एस.के. रावत अपनी जिम्मेदारियां को नहीं निभा रहे हैं। शिकायत करने पर उन्हें फिर की धमकी भी दी है।
बीआरसी ने कही ये बात
वहीं, बीआरसी विवेक सिंह चौकोटिया ने यह स्वीकार कर लिया है कि ऐसी शिकायतें पहले भी आई थीं और प्रिंसिपल को कारण बताओ नोटिस दिया गया था। इस बार भी उचित कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल यह उठता है कि इस तरह की लापरवाहियां शिक्षा विभाग की आंखों में क्यों नहीं आतीं? क्या शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इतने बड़े मामले को दबा देंगे या फिर इसपर उचित कार्रवाई करेंगे।
[dgv_vimeo_video id=”1012409598″]
[dgv_vimeo_video id=”1012410263″]
[dgv_vimeo_video id=”1012411218″]
[dgv_vimeo_video id=”1012411584″]
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

