ग्वालियर जिले की डबरा पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 किलो से अधिक गांजा जब्त किया है, शुरूआती पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे गांजा अपने एक तीसरे साथी के साथ उड़ीसा से लेकर आये थे ग्राहक को बेचने के इन्तजार में खड़े थे, जब्त किये गांजे की कीमत 01 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ ग्वालियर पुलिस लगातार एक्शन ले रही है, इसी क्रम में डबरा सिटी थाना पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 किलो 128 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, आरोपियों ने बताया कि वे ये गांजा उड़ीसा से लेकर आये थे और डबरा में एक ग्राहक को बेचने वाले थे।

ग्राहक के इंतजार में थे, पुलिस ने दबोचा 

डबरा थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक  थाने की टीम जब रुटीन गस्त पर थी तब गुरुवार रात मगरोरा रोड पर मजार के पास दो व्यक्ति हाथ में एक थैला लिए दिखाई दिए, पुलिस को संदेह होने पर जब उनसे पूछताछ की गई थी तो उन्होंने अपना नाम पता  गौरव सेन निवासी ग्राम बड़ी अकवई थाना पिछोर जिला ग्वालियर और सोनेश नामदेव निवासी श्याम विहार कॉलोनी डबरा जिला ग्वालियर बताया।

डबरा पुलिस ने पकड़े तीन गांजा तस्कर 

पुलिस ने जब थैले की तलाशी ली तो उसमें अवैध गांजा भरा मिला, पुलिस ने उअसका जब वजन कराया तो  13 किलो 128 ग्राम निकला जिसकी कीमत करीब 01 लाख 50 हजार रुपये बताई गई, पुलिस ने जब गांजे के बारे में पूछताछ की तो तस्करों ने बताया कि वे इसे अपने तीसरे साथी पुष्पेन्द्र साहू निवासी चीनोर रोड डबरा के साथ उड़ीसा से लेकर आये थे और ग्राहक को देने के लिये मजार के पास खड़े थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है पुलिस तीसरे साथी की तलाश कर रही है ।

अरुण रजक की रिपोर्ट