अवैध रेत से भरा डंपर पकड़ाया, प्लांट पर भी होगी कार्रवाई

अवैध रेत से भरा डंपर पकड़ाया, प्लांट पर भी होगी कार्रवाई

डबरा, सलिल श्रीवास्तव

ग्वालियर जिले की कमान जब से एसपी अमित सांघी ने सम्भाली है तभी से लगातार अवैध धन्धे करने वालों पर लगाम लग गई है। पहली बार ऐसा हुआ है की रेत का अवैध कारोबार लगभग पूरी तरह से बंद है।

एसपी ने आते ही थाना प्रभारियों को आदेश दिया की यदि थाना क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन होगा तो थाना प्रभारी पर कार्यवाही होगी। साथ ही डबरा एसडीओपी के नेतृत्व में एक फ़्लाइइंग दल बनाया जिसमें एसआई सुमित सुमन,एसआई देवेंद्र लोधी और प्रधान आरक्षक जितेंद्र तिवारी को शामिल किया गया। इस टीम को डबरा और भितरवार क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने की ज़िम्मेदारी दी गई। इस टीम ने लगातार कार्यवाही भी की और इसी सिलसिले में शनिवार को फिर नकली रेत से से भरे एक डम्फर और ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा है। डम्फर को बिलौआ थाना क्षेत्र के गंगापुर क्षेत्र से पकड़ा और देखा तो उसमें नकली रेत भरी हुई थी। जब ड्राइवर से पूछा तो उसने प्लांट का पता बता दिया। पुलिस ने मौक़े पर पहुँचकर प्लांट संचालक को रेत बनाने के दस्तावेज दिखाने को कहा जो वह तत्काल उपलब्ध नहीं करा पाया। फ़िलहाल डम्फर मालिक के ख़िलाफ रेत चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही प्लांट संचालक के ख़िलाफ़ प्रतिवेदन माइनिंग और डबरा एसडीएम को भेज दिया है। बताया जा रहा है की डम्फर मालिक का ही प्लांट है, यदि प्लांट पर कार्यवाही होती है तो यह नक़ली रेत पर जिले की सबसे बड़ी कार्यवाही होगी।

इनका कहना है-

टीम लगातार कार्यवाही कर रही है एक डमफ़र और ट्रैक्टर ट्रोली पकड़ी है साथ ही नक़ली रेत बनाने बाले प्लांट का पता लगा उसे नोटिस जारी किया गया दस्ताबेज नहीं दिखाने पर कार्यवाही की जायेगी।
उमेश तोमर, एसडीओपी डबरा

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews