इमरती देवी का संकल्प, हर प्रयास कर शहर को जाम से मुक्ति दिलाएंगे

इमरती देवी का संकल्प, हर प्रयास कर शहर को जाम से मुक्ति दिलाएंगे

डबरा, अरुण रजक। डबरा (Dabra) शहर में इन दिनों आए दिन वाहनों की रेलमपेल देखी जाती है। सड़कों पर लगे लंबे जाम के चलते स्कूली बच्चे, कर्मचारी और यात्री बहुत परेशान दिखाई देते हैं। स्थिति यह हो जाती है कि घंटो तक जाम नहीं खुल पाता है जिसकी वजह से डबरा निवासियों को परेशानी होती है। इस परेशानी को दूर करने का जिम्मा अब पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ले लिया है। उनका कहना है कि वह डबरा को जाम मुक्त शहर बनाकर रहेंगी।

जानकारी के मुताबिक डबरा में जाम की यह परेशानी पुलिस और मंडी प्रशासन की व्यवस्था के कारण उत्पन्न होती है। मंत्री इमरती देवी जाम की सूचना मिलते ही तुरंत ही एसडीएम, तहसीलदार और प्रशासनिक अधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ जाम खुलवाने के लिए मौके पर पहुंची।

Must Read- BCCI अध्यक्ष पद से Sourav Ganguly को हटाए जाने के मामले में हाई कोर्ट में होगी सुनवाई, दायर की गई याचिका

इस दौरान इमरती देवी ने वहां खड़े होकर जाम को क्लियर करवाया और देहात थाना प्रभारी से बात करते हुए कहा कि “यहां आपके कोई भी सिपाही मौजूद नहीं हैं, तो जाम कैसे खुलेगा, ट्रैफिक व्यवस्थित कैसे होगा? फोन पर बात करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि यहां पर कोई भी ऐसा व्यक्ति मौजूद नहीं है जो इस जाम को खुलवाने की जिम्मेदारी संभाले। मंत्री के वहां पहुंचकर जाम खुलवाने के बाद वाहन वहां से तेजी से निकलते हुए भी दिखाई दिए। जिस पर उनका कहना था कि अगर सही ढंग से व्यवस्था की जाएगी तो जाम नहीं लगेगा।

[dgv_vimeo_video id=”767325443”]

डबरा शहर में आए दिन बनने वाली जाम की स्थिति को लेकर पूर्व मंत्री इमरती देवी का कहना है कि इससे शहरवासियों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है और वह नहीं चाहती कि डबरा के निवासी इस परेशानी को झेले। उनका कहना है कि इस समस्या को हल करने के लिए भले ही उन्हें रातभर मंडी में बैठना पड़े, लेकिन वह हर हाल में डबरा को जाम मुक्त करवाकर रहेंगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews