थाना प्रभारी ने की पत्रकार से अभद्रता, गृह मंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

थाना प्रभारी ने की पत्रकार से अभद्रता, गृह मंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। एक और प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर सजग हैं। वहीं उनके अधिकारी विपरीत कार्यप्रणाली को अपनाते दिख रहे हैं। ताजा मामला डबरा का है जहां सिटी थाना प्रभारी केडी कुशवाहा ने  कवरेज करने गए पत्रकार से ना सिर्फ अभद्रता की, बल्कि उसपर ही मामला दर्ज कराने की धमकी भी दे डाली।

चोरी के मामले की जानकारी लेने मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के न्यूज़ चैनल के संवाददाता थाने पहुंचे तो थाना प्रभारी ने अपना आपा खो दिया और उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। साथ ही उनपर मामला दर्ज कराने की बात भी कह डाली। इसके बाद जब पत्रकार एकत्रित हुए तो भी थाना प्रभारी नहीं माने और उनकी बातचीत का वही सिलसिला जारी रहा। बाद में सभी पत्रकार एकत्रित हुए तो थाना प्रभारी अपने बंगले में चले गए। इसके बाद पत्रकारों ने तत्काल मामले की जानकारी प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र को दी जिसपर उन्होंने कार्यवाही का आश्वासन दिया। बाद में पत्रकारों ने एसपी के नाम एक ज्ञापन एडिशनल एसपी जयराज कुबेर को भी दिया, जिन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए पत्रकारों को कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस पूरे मामले में देखना यह है कि पत्रकारों से अभद्रता करने वाले थाना प्रभारी पर कार्यवाही होती है या पत्रकारों से इसी प्रकार का व्यवहार अधिकारी यूं ही करते रहेंगे।

ज्ञापन देने वालों में श्याम सोनी , सोनीष वशिष्ट ,सतीश दुबे ,अमजद खान सलिल श्रीवास्तव,टिंकू पाठक ,अजय गौर राजेश सोनी, सचिन श्रीवास्तव, आशीष शुक्ला,निसार खान, मदन झा, मोनू जैन एवं डबरा के समस्त पत्रकार गण मौजूद रहे

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews