सिंधिया घराना कभी कुर्सी के पीछे नहीं भागा : ज्योतिरादित्य

सिंधिया घराना कभी कुर्सी के पीछे नहीं भागा : ज्योतिरादित्य

डबरा , सलिल श्रीवास्तव। उपचुनाव (By-election) की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे ही चुनाव की सरगर्मियां तेज होती जा रही है कांग्रेस और भाजपा के नेता अपने चुनाव प्रचार (Election Campaign) में जनता को हर प्रकार के लुभाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। डबरा विधानसभा (Dabra assembly) के अंतर्गत आने वाले पिछोर कस्बे में आज भाजपा राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) और दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) पर निशाना साधते हुए कहा कि एक है छोटा भाई,  एक है बड़ा भाई, दोनों ही झूठ बोलने का काम करते हैं ।

कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने नया दूल्हा देखा है वैसे ही कमलनाथ हैं । कमलनाथ मुख्यमंत्री और 15 महीने सरकार बनने के बावजूद भी एक भी बार जनता के बीच नहीं आए। अब आप ही बता गद्दार कौन था और मैं आप लोगों से कहना चाहता हूं की सिंधिया घराना कभी कुर्सी के पीछे नहीं भागा न ही कुर्सी का मोह है। मैं आप सब लोगों से नतमस्तक होकर विनम्र अपील करता हूं कि आने वाली 3 तारीख को इमरती देवी को विजयी बनाएं। यह एक मान सम्मान का चुनाव है।

कार्यक्रम को भाजपा प्रत्याशी  इमरती देवी (Imrati Devi) ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस जब क्षेत्र का विकास नहीं कर रही थी तो हम कांग्रेस में रहकर क्या करते इसलिए मैंने कांग्रेस छोड़ दी, केवल ढाई साल के लिए मुझे मौका दीजिए जिससे मैं डबरा का विकास करा सकूं । मैं आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना करती हूं.  नहीं तो नहर के जो पाइप डले हैं वह डले ही रह जाएंगे। इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष कोशल शर्मा,प्रभारी वीरेंद्र राणा,पूर्ब मंडी अध्यक्ष मुकेश बंटी गौतम, युवा नेता विवेक मिश्रा, मोहन सिंह राठौर,सी के शर्मा ,हिमांशु परसेडिया,जीतू राजा, सहित सैकड़ों भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews