किसान नेता ने बीजेपी पर साधा निशाना, 26 जनवरी की घटना को बताय साजिश

किसान नेता ने बीजेपी पर साधा निशाना, 26 जनवरी की घटना को बताय साजिश

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। भारतीय किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार कक्का जी ने डबरा पहुंचे। यहा सिरोही रोड पर स्थित गुरुद्वारे में उन्होने किसानों के साथ एक बैठक की जिसमें आसपास के गांव के सैकड़ों किसान उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होने कहा कि आंदोलन के अगले चरण में 18 फरवरी को देशव्यापी प्रदर्शन के दौरान 3 घंटे के लिए ट्रेनें रोकी जाएंगी।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि भाजपा षडयंत्रकारी है जो हमेशा षडयंत्र ही रचती रहती है। उन्होने कहा कि 26 जनवरी को जो घटना हुई थी वह भी भाजपा द्वारा रची हुई एक साजिश थी। लेकिन किसान आंदोलन के दौरान यह घटना हुई है इसलिए मैं सभी देशवासियों से क्षमा मांगता हूं क्योंकि यह एक निंदनीय घटना है। हम गांधी जी के बताए गए रास्ते पर चलकर आंदोलन कर रहे हैं और यह आंदोलन यूं ही शांतिपूर्ण चलता रहेगा, जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती चाहे जितना समय लगे। उन्होने 18 फरवरी को देशव्यापी प्रदर्शन के दौरान 3 घंटे के लिए ट्रेनों को रोकने की भी बात कही।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews