
Dabra News : डबरा के गिजौर्रा थाना पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लोडिंग वाहन पकड़ा। जिसमें से विस्फोटक पदार्थ जब्त किया गया। जिसके बाद मौकास्थल से आरोपी सहित गांडी को थाने ले जाया गया। वहीं, पूछताछ के दौरान विस्फोटक से संबंधित दस्तावेज मांगे गए लेकिन वह उपलब्ध नहीं करा पाया। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

मुखबिर से मिली सूचना
दरअसल, थाना प्रभारी गिजौर्रा सुमित सुमन को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि वारकरी क्षेत्र में अवैध पत्थर माफिया सक्रिय है और वह पत्थरों को ब्लास्ट करने के लिए काफी बड़ी मात्रा में विस्फोटक का उपयोग कर लगातार ब्लास्टिंग कर रहे हैं। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए बोलेरो क्रमांक एमपी 06 जीए 3006 की तलाशी ली। जिसमें काफी बड़ी मात्रा में विस्फोटक भरा हुआ था।
[dgv_vimeo_video id=”826608914″]
आगे की कार्रवाई जारी
साथ ही, गाड़ी से 34 कार्टून मिले जिनमें एक कार्टून में 9-9 जिलेटिन की छड़ें थी। इसके अलावा, जमीन पर लाल रंग की छड़े, 82 नग टीएलडी की छड़ें एक रोल डीएफ मिला। फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

