डबरा में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

कपड़ा व्यापारी पगड़ी वाले के गद्दा गोदाम में अचानक से भीषण आग लग गई जिस पर कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पाया।
dabra clothes shop fire

Dabra News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा तहसील से एक बड़ी खबर आ रही है। जहाँ सराफा बाजार स्थित एक कपड़ा व्यापारी की दुकान में भीषण आग लग गई, देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि आसपास के दुकानदार व्यापारियों का हुजूम इकट्ठा हो गया आग को तेजी से फैलते देख आसपास के दुकानदारों ने तत्काल फायर ब्रिगेड टीम एवं पुलिस को सूचना दी सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  वहीं इस आगजनी में लाखों रुपए का कपड़ा जलकर खाक हो गया।

बता दें कि सर्राफा बाजार में स्थित कपड़ा व्यापारी पगड़ी वाले के गद्दा गोदाम में अचानक से भीषण आग लग गई जिस पर कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पाया गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो इस आगजनी की घटना से आसपास की अन्य दुकानों में भी भारी नुकसान हो सकता था।

[dgv_vimeo_video id=”1026932837″]

जांच में जुटी पुलिस

वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है जिस दुकान में आग लगी है उसमें लगभग 10 लाख के आसपास का माल भरा हुआ था जो की जलकर खाक हो गया है वही किन कारणों से यह आगजनी की घटना हुई है फिलहाल अभी इसका पता नहीं लग पा रहा है पुलिस जांच में जुटी हुई है।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1026933464″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews