MPBreakingnews पहुंचा वार्ड क्र. 08 और 10 में, बिजली, पानी, गंदगी और जर्जर सड़क मुख्य समस्याएं, सुनवाई नहीं

MPBreakingnews पहुंचा वार्ड क्र. 08 और 10 में, बिजली, पानी, गंदगी और जर्जर सड़क मुख्य समस्याएं, सुनवाई नहीं

डबरा, अरुण रजक। मंगलवार MPBreakingnews को डबरा के वार्ड क्रमांक 8 और क्रमांक 10 में पहुंची। बातचीत के दौरान लोगों की परेशानी सामने आई। दोनों ही वार्डों की हालत बहुत बुरी है। लोग यहाँ पानी, बिजली और गंदगी से परेशान है। कई बार शिकायत करने बाद भी नगरपालिका शांत हैं। बारिश ने यहाँ की स्थिति का बुरा हाल कर रखा है। नालियाँ भर चुकी हैं और सड़कों पर पानी बह रहा है। जर्जर पड़ी सड़कों ने ने भी यहाँ रहने वाल लोगों की परेशानी बढ़ा रखी। इतनी बार शिकायत के बाद कोई प्रतिक्रिया ना मिलने पर कुछ लोगों ने सुधार की उम्मीद छोड़ दी। बातचीत के दौरान लोगों की नगरपालिका से नाराजगी भी खुल कर बाहर आई।
[dgv_vimeo_video id=”744498305″]
[dgv_vimeo_video id=”744499945″]

जैसे ही क्रमांक 10 बुजुर्ग दफाई पर mp breaking news की टीम पहुंची, बुजुर्ग दफाई के लोगों ने अपनी परेशानियां बताना शुरू कर दिया। दफाई के लोगों से बात करने के बाद पता चला कि, बिजली, पानी और साफ सफाई, ना होने के कारण लोग काफी परेशान हैं। दफाई के एक बुजुर्ग राधेलाल ने बताया कि उनके क्षेत्र में कई दिनों तक सफाई कर्मचारी नहीं आते जिससे कि गंदगी बहुत होती है और उनकी नालियां भी पूरी तरह से जर्जर हैं।

यह भी पढ़े… क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई चिंता, महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल! जानें MP के सभी शहरों का हाल यहाँ

वार्ड नंबर 8 की महिलाओं ने अपनी समस्याओं को बताया। उन्होनें बताया की पानी की समस्या के कारण उन्हें दूर जाकर पानी भरना पड़ता है। 181 सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत भी की, लेकिन उनके बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया है। लोगों ने बताया कि आवास योजना के लिए उनके फार्म भरे थे जिनमें से कुछ ही आवास आए है और कुछ आवास रुके हुए हैं। जिनके लिए कर्मचारी रिश्वत की मांग कर रहे हैं। और शिकायत करने पर भी उनकी कोई सुनवाई नहीं है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews