Dabra News: इनामी बदमाश की एक अन्य साथी के साथ ग्रामीणों ने की हत्या

Dabra News: इनामी बदमाश की एक अन्य साथी के साथ ग्रामीणों ने की हत्या

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। मध्य प्रदेश (MP News) के ग्वालियर जिले (Gwalior News) के डबरा सर्किल के गिजौर्रा थाना क्षेत्र के धरमपुरा गांव में आज 10,000 के इनामी बदमाश और एक अन्य व्यक्ति की ग्रामीणों ने पीटकर हत्या (Murder) कर दी। हत्या का कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं लेकिन कहा ये जा रहा है कि बदमाश द्वारा फायरिंग करने पर हुए विवाद के बाद ग्रामीणों ने घेर कर दोनों को मार दिया। सूचना मिलते ही मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फ़ोर्स के साथ पहुंचे और मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़े.. मप्र पंचायत चुनाव: इसी महीने तारीखों का ऐलान संभव! आरक्षण का काम भी जल्द, ये निर्देश जारी

धरमपुरा ग्रामीणों के मुताबिक में गांव में बच्चों के एक विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत का आयोजन किया गया था।पंचों ने अपना फैसला सुना दिया लेकिन तभी इनामी बदमाश लाखन बघेल अपने साथियों के साथ आया और फायरिंग  करने लगा। ग्रामीणों ने इसका जवाब देते हुए लाखन और उसके साथियों को जमीन पर पटक लिया दो लोग भाग गए लेकिन लाखन और उसका एक साथ पकड़ में आ गया जिसकी ग्रामीणों से पीट पीट हत्या (Murder) कर दी।

यह भी पढ़े.. Gwalior News: डेंगू के बढ़ते आंकड़ों पर चिंतित सिंधिया, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

घटना सुबह 11:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। घटना की जानकारी लगते ही आसपास के थानों से पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एडिशनल एसपी देहात जयराज कुबेर ने बताया कि गांव में दो लोगों के बीच कुछ विवाद था एक पक्ष  धनतेरस वाले दिन बदमाश लाखन की बुलाया और लाखन ने मारपीट कर दी। इसी सिलसिले में आज सोमवार को सुबह पंचायत चल रही थी। पंचायत ख़त्म होने के बाद उसी पक्षने लाखन को फिर बुलाया।  लाखन अपने तीन चार साथियों के साथ आया और फायरिंग करने लगा तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया।  उन्होंने कहा कि लाखन इनामी बदमाश फरारी बदमाश था पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।  उसके और उसके साथी के शवों के पास से हथियार और ज़िंदा राउंड मिले हैं।  पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”643407247″]

[dgv_vimeo_video id=”643440055″]

[dgv_vimeo_video id=”643440193″]

[dgv_vimeo_video id=”643440337″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews