डबरा की जनता ने हमपर विश्वास जताया है, हम उस विश्वास को कायम रखेंगे : सतेंद्र दुबे

डबरा की जनता ने हमपर विश्वास जताया है, हम उस विश्वास को कायम रखेंगे : सतेंद्र दुबे

अब डबरा के लोग और पूरा प्रदेश शहर का सौंदर्यीकरण होते हुए देखेगा : इमरती देवी

डबरा,अरुण रजक। डबरा नगर पालिका (nagar palika dabra) द्वारा आज मधयप्रदेश लघु उद्योग निगम अध्यक्ष इमरती देवी की मौजूदगी में नई फॉगिंग मशीन का उद्घाटन किया गया। इस मशीन का उद्देश्य बताते हुए उन्होंने कहा कि यह मशीन रोज चलेगी और डबरा को मच्छर और मच्छरों द्वारा फैलाई जाने वाली बीमारियों से निजात मिलेगी।

बता दें मशीन उद्घाटन के दौरान नवनिर्वाचित नगर पालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी मौजूद थे। नगर पालिका उपाध्यक्ष सतेंद्र दुबे से जब MPBreaking News संवाददाता ने पूछा कि नगरपालिका डबरा पर से लोगों का विश्वास पूरी तरह टूट चुका है, उसे आप और बाकी जनप्रतिनिधि कैसे वापस लाएंगे? इसके जवाब में उनका कहना था ” कि डबरा की जनता ने हमपर विश्वास जताया है, हम उस विश्वास को कायम रखेंगे”। इस उद्घाटन समारोह में लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमारती देवी, नगर पालिका डबरा अध्यक्ष लक्ष्मीदेवी पूरन राजा, उपाध्यक्ष सतेंद्र दुबे के अलावा बीजेपी के वरिष्ठ नेता महेंद्र प्रताप सिंह, धर्मेंद्र गुर्जर, शशि दुबे, केके सोनी, हेमंत रावत और अन्य पार्षदगण भी मौजूद रहे।

[dgv_vimeo_video id=”744696395″]

दूसरे सवाल के रूप में जब उपाध्यक्ष सतेंद्र दुबे से पूछा गया कि शहर में गंदगी और पानी की समस्या को लेकर उनकी क्या रणनीति है? तब उनका कहना था कि “ढाई साल से प्रशासन का शासन रहा है और हम सभी लोगों ने डबरा में साफ सफाई बढ़िया ढ़ंग से हो इसके लिए सभी पार्षद गण पूरा सहयोग करेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि हमारी अध्यक्ष महोदय और इमरती देवी के नेतृत्व में फॉगिंग मशीन का उद्घाटन हो रहा है, जिससे डबरा में मच्छरों की समस्या से निजात मिल सकेगी।

[dgv_vimeo_video id=”744696825”]

MPBreaking News के संवाददाता ने मधयप्रदेश लघु उद्योग निगम अध्यक्ष इमरती देवी से जब पूछा कि नगरपालिका में आगे कैसे कार्य होंगे? तब उनका कहना था आज फॉगिंग मशीन के इस उद्घाटन से हमारे छोटे-छोटे बच्चे मच्छरों और उनसे होने वाली बीमारियों से राहत पाएंगे, इसके अलावा हमारे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षद गण हमारे डबरा को सुंदर बनाएंगे। मीडिया के माध्यम से इमरती देवी ने लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि “बहुत सारी नगरपालिका आई और चली गई, अभी तक नगरपालिका पर प्रशासन का शासन रहा लेकिन अब हमारी नई बॉडी बनी है जो कि बहुत एक्टिव है और अब वे सभी मिलकर डबरा में सौंदर्यीकरण का कार्य करेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”744697030″]

नगरवासियों को आश्वासन दिलाते हुए इमरती देवी ने कहा कि आगे शहर में सभी सड़कों का निर्माण गुणवत्ता पूर्वक जल्द शुरू किया जायेगा। बेसहारा और निसाहय गौवंश के लिए गौशाला का निर्माण जल्द शुरू होगा, अगर पैसे की कमी पड़ी तो दान से भी पैसा मांगेगे और अच्छी से अच्छी गौशाला का निर्माण कराएँगे।

[dgv_vimeo_video id=”744697319”]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews