Dabra Ward 2 News: प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को पलीता लगाते पार्षद साहब, वार्ड में जगह-जगह लगा गंदगी का अंबार

Dabra Ward 2 News: प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को पलीता लगाते पार्षद साहब, वार्ड में जगह-जगह लगा गंदगी का अंबार

Dabra Ward 2 News : डबरा के वार्ड क्रमांक 2 की गलियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय लोगों के घरों में नालियों का पानी घुस कर रहा है, इस वजह से वार्ड वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ है, लेकिन वार्ड पार्षद मानो इन सभी समस्याओं को देखकर भी अनजान बने हुए हैं। आलम यह है कि पार्षद लवलेश कैन के इस वार्ड में गंदगी के अंबार की यह स्थिति है कि लोगों के लिए पैदल निकलना भी दूभर हो रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”813492390″]

[dgv_vimeo_video id=”813492629″]

समस्याओं पर नहीं दिया जाता ध्यान

स्थानीय लोगों का कहना है कि, “वार्ड पार्षद उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं देते हैं। कई बार वार्ड पार्षद से इस मामले में शिकायत भी की गई है लेकिन उनके द्वारा अब तक कोई निराकरण नहीं किया गया है”।

[dgv_vimeo_video id=”813491407″]

[dgv_vimeo_video id=”813491857”]

गंदगी से होती है समस्या

वार्ड निवासी मक्खन कैन ने पार्षद पर आरोप लगाते हुए कहा कि, “सरकारी सड़क पर कई महीनों से गोबर का अंबार लगा हुआ है। पार्षद द्वारा उनके मकान के सामने गंदगी का अंबार लगाया गया है। उन्होंने इस बात की शिकायत पार्षद से की लेकिन उसने सफाई कराने से साफ इंकार कर दिया।” उन्होंने आगे कहा कि इस जगह पर उनका कार्यालय भी स्थापित है जहां पर वह मीटिंग करते रहते हैं, लेकिन गंदगी के चलते उन्हें कार्यालय पर और मीटिंग के दौरान भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

अब सवाल यह है कि आखिर पार्षद लवलेश कैन अपनी जिम्मेदारियों से क्यूं मुंह मुड़े रहे हैं। जिन मतदाताओं की वजह से उन्हें यह पद मिला यह जिम्मेदारी मिली आखिर उन मतदाताओं की शिकायत की सुनवाई क्यों नहीं हो रही है। आखिर क्यूं नगरपालिका और नगर पालिका पार्षद अपना काम ईमानदारी से नहीं कर रहे और प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को पलीता लगा रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”813490626″]

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews